रेवांचल टाइम्स.. डिंडोरी जिले के अमरपुर चौकी अंतर्गत ग्राम सारंगढ़ में पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट चरित्र संदेह के चलते पति ने अपनी पत्नी को डंडे से पीट-पीटकर मंगलवार की रात हत्या कर दी घटना को अंजाम दे पति मौके से फरार हो गया अमरपुर चौकी अंतर्गत ग्राम सारंगढ़ की घटना बताई जा रही है सूचना पर बुधवार की सुबह अमरपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा बनाकर शव का पोस्टमार्टम कराया पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी चौकी प्रभारी अमरपुर रंजीत सैयाम ने बताया कि तुलसी बाई यादव 24 वर्ष की हत्या उसके पति राम कुमार यादव द्वारा चरित्र संदेह के चलते मंगलवार की रात लाठी-डंडे से पीट-पीटकर कर दी गई पति द्वारा महिला का एक पैर भी लाठी डंडे से पीट-पीटकर तोड़ दिया गया जानकारी के मुताबिक बताया गया कि मृतिका आरोपित की पांचवी पत्नी थी जिसे 4 से 5 महीने पहले रायपुर से लाया था चरित्र संदेह के चलते पति ने ही पत्नी को उतारा मौत के घाट घटना को अंजाम दे पति मौके से हुआ फरार पुलिस जुटी जांच में
रेवांचल टाइम्स से प्रमोद पड़वार की खास रिपोर्ट तक के साथ

No comments:
Post a Comment