Breaking

revanchal times new

बाघ के हमले से 15 वर्षीय बालिका की मौत





रेवांचल टाइम्स:- सिवनी, 03 अप्रैल जिले के दक्षिण सामान्य वनमंडल के परिक्षेत्र सिवनी सामान्य अंतर्गत आने वाले ग्राम लेहगी निवासी एक 15 वर्षीय बालिका को बाघ ने घायल कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई है।

दक्षिण सामान्य वनमंडल के परिक्षेत्र सिवनी सामान्य के प्रभारी वन परिक्षेत्र अधिकारी हरवेन्द्र सिंह बघेल ने  जानकारी दी कि शनिवार की शाम को परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम लेहगी (थाना अरी) निवासी कुमारी शिवप्यारी (15)पुत्री शशिकुमार विश्वकर्मा को बाघ ने घायल कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई है। सूचना मिलने पर वन विभाग का अमला अभी वहां पर मौजूद है। मृतक के परिजनों को त्वारित दी जाने वाली राहत राशि 10 हजार रूपये दे दी गई है।

आगे बताया गया कि मृतिका शिवप्यारी विश्वकर्मा के शव का पोस्टमार्टम रविवार की सुबह किया जायेगा। वन विभाग व अरी पुलिस का अमला वहां पर मौजूद है।


रेवांचल टाइम्स से मुकेश जायसवाल की रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new