रेवांचल टाइम्स :- विश्व जल संरक्षण दिवस के अवसर पर कलेक्टर हर्षिका सिंह ने समस्त जिला अधिकारियों जल संरक्षण की शपथ दिलाई। सभी अधिकारियों ने शपथ लिया कि वे स्वयं जल संरक्षण की दिशा में कार्य करते हुये जल के अपव्यय को रोकने के लिये लोगों को प्रेरित करेंगे। इस अवसर पर श्रीमति सिंह ने छात्र छात्राओं द्वारा संचालित होने वाले हस्ताक्षर अभियान का विधिवत शुभारंभ किया। कलेक्टर ने कहा कि जल के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। जल को संरक्षित करना समय की मांग है जिसके लिये सरकार के साथ समाज को भी जिम्मेदारी स्वीकार करनी चाहिये। इस अवसर पर अपर कलेक्टर मीना मसराम, शिक्षक राजेश क्षत्री सहित संबंधित उपस्थित रहे।