Breaking

revanchal times new

बिझौली में विशाल कलश यात्रा के साथ शुरू हुई संगीतमय श्रीमदभागवत कथा




रेवांचल टाइम्स :- नगर के समीप बिझौली ग्राम में महिला मण्डल एवं समस्त ग्रामवासी द्वारा सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के पहले विशाल कलश यात्रा कथा स्थल मां विंध्यवासिनी देवी मंदिर बिझौली से चलकर गांव की पूरी बस्ती भ्रमण कर वापस कथा स्थल पहुंची। कलश यात्रा में शामिल भव्य झांकी आकर्षण का केंद्र रही। विशाल कलश यात्रा में सैकडों महिलाएं व पुरुष शामिल रहे। कथा वाचक ने पूजन अर्चन के बाद संगीतमय श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ किया, नदावन वाले पंडित श्री उदय प्रकाश पाण्डेय जी महराज द्वारा श्रीमद्भागवत कथा सुनाया जाएगा। कथा शुक्रवार से शुरू होकर 17 मार्च तक चलेगी। 18 मार्च को भंडारा का आयोजन किया जाएगा। कथा रोजाना दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी। 


रेवांचल टाइम्स निवास से देवेन्द्र चौधरी की रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new