Breaking

revanchal times new

ब्रेकिंग न्यूज.. नकली नोट के साथ 4 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में...


रेवांचल टाईम्स :- नकली नोट का एक गिरोग को पुलिस ने अपने गिरफ़्त में लिया वही वरिष्ठ अधिकारियो के मार्गदर्शन और एडीएसपी बैहर के नेतृत्व में बैहर पुलिस ने चार आरोपियों को नकली नोट के साथ पकड़ा है। जो बैहर के मुक्की रोड स्थित बम्हनी चौराहा में नकली नोट खपाने की मंशा से पहुंचे थे। 

          वही पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना मिलने के बाद तत्काल पुलिस हरकत में आई और जिसके बाद पुलिस ने चार आरोपियों को नकली नोट के साथ पकड़ा। जिनके पास से 4 लाख 94 हजार रूपये के नकली नोट पुलिस ने बरामद किये है। वही इस पूरे मामले की पुष्टि करते हुए एडीएसपी श्यामलाल मरावी ने बताया कि इस करोबार में लिप्त आरोपी डिंडौरी और मंडला के रहने वाले है, जो कि नकली नोट खपाने आ रहे थे। वही इन आरोपियों से बरामद किये गये सभी नोट दो हजार और एक ही सिरीज के बताए जा रहे  है, बहरहाल पुलिस अब आरोपियों से नकली नोट को लेकर पूछताछ कर रही है, जिसके बाद ही पता चलेगा कि यह नोट आरोपियों के पास कहां से और कैसे पहुंचे और इसके इस पूरे कारोबार के पीछे मुख्य आदमी कौन है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new