Breaking

revanchal times new

पुलिस व इनर वाईस ग्रुप ने मुस्तैदी से संभाली ट्रैफिक व्यवस्था...




रेवांचल टाईम्स :- महाशिवरात्री पर्व के अवसर पर गुरुवार को रपटा घाट में भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से लेकर शाम तक यहां इतनी संख्या में श्रद्धालु पहुंच गए थे कि, जिसके चलते उपनगरी क्षेत्र में महाराजपुर और मंडला को जोड़ने वाले बड़े पुल पर भारी जाम लग गया। यातायात पुलिस कर्मी मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी निभाते हुए जाम की स्थिति सुधारने में रात तक प्रयासरत रहे, तब पुलिस और अन्य समाज सेवी लोगों की मदद से रात तक मार्ग की ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त हो सकी। खासतौर पर पुलिस के साथ इनर वॉइस ग्रुप के सदस्य व अन्य युवाओं के द्वारा यातायात व्यवस्था को संभालने में मदद की गई।



रेवांचल टाइम्स निवास से देवेन्द्र चौधरी की रिपोर्ट।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new