रेवांचल टाइम्स- नगर परिषद भुआ बिछिया क्षेत्र में ग्रीष्म काल में पानी का अकाल होने की पूर्ण संभावना बनी हुई हैं। मंडला जिला अंतर्गत नगर परिषद बुआ बिछिया क्षेत्र में पेयजल का एकमात्र सहारा है वही क्षेत्रीय बांध का गेट प्रशासन की तकनीकी त्रुटि के चलते विगत लगभग 4 माह है उसे बंद नहीं हो पाया है जिससे बांध का लगभग पूरा पानी बह गया है। केवल सतह में ही पानी बचा हुआ है। नगर परिषद क्षेत्र में पानी की सप्लाई हेतु शासन की महत्वकांक्षी योजना मुख्यमंत्री पेयजल योजना राशि ( 8 .12 करोड़) स्वीकृत है जिसका आधार मात्र उक्त क्षेत्रीय बांधी है। बांध के सूख जाने से नगर में ग्रीष्म ऋतु में घर घर तक पानी सप्लाई हो सके पर इस वर्ष संभव नहीं जान पड़ता है। क्षेत्र में अकाल पड़ने की पूर्ण संभावना बनी हुई है।
नगर क्षेत्र के समस्त कुऐ एवं पानी से अन्य छोटे स्रोत ग्रीष्म काल में सूख जाते हैं।
नगर में पानी के लिए बांध ही ग्रीष्म काल में पेयजल का निस्तार के जल का मुख्य स्रोत बचता है जो की प्रशासन की घोर लापरवाही के कारण सूखने की स्थिति में हो गया है।
इनका कहना है
गर्मी आते ही पानी की त्राहि त्राहि मच जाती पर कुछ सालों से स्थानीय बांध का पानी भुआ बिछिया नगर और गाँव आसपास के सभी घरों में पानी मिल जाता था पर नगर परिषद की घोर लापरवाही के चलते आधे से ज्यादा पानी निकल कर बर्बाद हो चुका बांध में आधे से ज्यादा खाली हो चुका है आने वाले समय मे पानी की विकराल समस्याओं का सामना करना पड़ सकता हैं पर क्या करें जिम्मेदार लोग कुछ करना ही नही चाहते है।
स्थानीय नागरिक
मैने आयुक्त महोदय नगरीय प्रशासन विभाग भोपाल को एक चिट्ठी के माध्यम से आगामी समय मे होने वाली पानी की समस्याओं से अवगत कराया है और लापरवाह लोगो के ऊपर कार्यवाही करने की मांग भी की है। ये सब अपने निजी स्वार्थ के चलते ये सब हुआ है और इसका परिणाम जनता को भुगतना पड़ेगा।
विवेक पांडेय
पार्षद वार्ड नं 14 भुआ बिछिया


No comments:
Post a Comment