Breaking

revanchal times new

डी सी ए अंडर 18 टीम हुई जबलपुर रवाना...



रेवांचल टाईम्स :- मंडला डिस्ट्रिक क्रिकेट एसोसिशन मंडला ने जबलपुर में हो रही अंतरजिला क्रिकेट  प्रतियोगिता अंडर १८ के लिए आज संभावित १३ खिलाडियों की टीम जबलपुर के लिए  दोपहर रवाना हुई ।जानकारी के अनुसार जबलपुर में आयोजित अंडर १८ लेदर बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में मण्डला जिले का प्रतिनिधित्व करेगी। चयनकर्ताओं  ने अल्प समयावधि के कारण अंडर १९ के चयनित खिलाड़ियों में अंडर १८का चयन  उनकी जन्म तारीख के आधार पर किया । खिलाडियों का दो दिवसीय मैच १३ मार्च को जबलपुर के साथ होगा। चयनित खिलाड़ियों की सूची में ऋषि मिश्रा,पारस जैन,उत्कर्ष पटेल, अनुग्रह राय,तुषार,विशाल कुशवाहा, युवराज यादव,पुष्कर कुशवाहा,अमित जोशी,शुर्या ठाकुर, अमूल शामिल है।

जबलपुर में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में  अपना प्रदर्शन करेंगे । डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्षद्वय राजेन्द्र तिवारी,अजय मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि चयनित खिलाड़ी 13 मार्च को जबलपुर में आयोजित प्रतियोगिता के दौरान मण्डला  एवं जबलपुर के बीच खेले जाने वाले मैच में अपना प्रदर्शन करेंगे जिसके लिए आज सभी खिलाड़ी  मोहित पमनानी के नेतृत्व में जबलपुर के लिए रवाना  हुए। डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सभी सदस्यों ने सभी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए शुभकामनाएं दी।सचिव विजय बर्मन ने बताया है की जल्द ही अंडर १५ बालक वर्ग  की प्रतियोगिता आयोजित होगी जिसकी तैयारी की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new