मण्डला, 27 मार्च 2021
जिला शिक्षा अधिकारी से प्राप्त जानकारी के
अनुसार रानी अवंतीबाई शासकीय उमावि में जिले के समस्त शासकीय हाईस्कूल एवं हायर
सेकंडरी विद्यालयों के शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के शासकीय तथा अशासकीय
सदस्यों को शाला प्रबंधन एवं विकास से संबंधित प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान सहायक संचालक माखन सिंह सिन्द्राम, एपीसी रमसा मुकेश पांडेय, आर के भांडे प्राचार्य शासकीय मॉडल स्कूल नारायणगंज,
एससी चतुर्वेदी शासकीय
हाईस्कूल घाघा, अखिलेश उपाध्याय अध्यापक उत्कृष्ट विद्यालय मण्डला, शक्ति पटेल अध्यापक हाईस्कूल मांद एवं गायत्री
शुक्ला हाईस्कूल बिंझिया द्वारा राष्ट्रीय माध्यमिक अभियान के अंतर्गत शालाओं में
गठित एसएमडीसी की संरचना और कार्यप्रणाली
से अवगत कराया गया। प्रशिक्षण में शाला विकास प्रबंधन समिति विद्यालय विकास के लिए
नीति निर्माण और उनके क्रियान्वयन के बारे में बताया गया।
जिला शिक्षा अधिकारी निर्मला पटले ने सभी
प्राचार्यों को परीक्षा परिणाम में उन्नयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
सहायक संचालक माखन सिंह सिन्द्राम ने नामांकन में वृद्धि के साथ ही ठहराव
सुनिश्चित करने तथा समुदाय से सहयोग प्राप्त करने के लिए प्राचार्यों को
दिशा-निर्देश प्रदान किए। एपीसी मुकेश पांडेय ने विद्यालयों को विभिन्न मदों हेतु
प्रदान की गई राशि के विषय में विस्तार से बताया । विशेष रूप से परीक्षा की तैयारी
के लिए आवश्यक प्रश्न बैंक और रेमेडियल सामग्री के वितरण के लिए उन्होंने सभी प्राचार्यों
को निर्देशित किया। आर के भांडे ने विद्यालय में एसएमडीसी की संरचना, गठन तथा उत्तरदायित्व पर
प्रस्तुतिकरण देते हुए समिति के निर्माण एवं शालाओं के विकास से संबंधित निर्णय के
बारे में जानकारी दी। कार्यशाला में विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता में वृद्धि के
संबंध में प्रकाश डाला गया।
मास्टर ट्रेनर अखिलेश उपाध्याय द्वारा नामांकन एवं
ठहराव, गुणवत्तापूर्ण
समेकित शिक्षा, अधोसंरचना, परीक्षा परिणाम में उन्नयन आदि महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। शक्ति पटेल
ने रमसा के ऑफीशियल ब्लॉग एवं ई विद्यालय की कार्यप्रणाली से सभी को अवगत कराया।
गायत्री शुक्ला द्वारा जीवन कौशल शिक्षा की अवधारणा को स्पष्ट किया गया। सम्पूर्ण
प्रशिक्षण में तकनीकी रूप से सुमित कुशवाहा, अंकुश चौरसिया एवं इकबाल खान का सहयोग रहा । मंच
संचालन अखिलेश उपाध्याय द्वारा किया गया।
प्रोजेक्ट नई उड़ान बनेगा ई-शिक्षा का आधार
प्रशिक्षण में उपस्थित सभी प्राचार्यों, शिक्षकों और अशासकीय सदस्यों
को प्रोजेक्ट नई उड़ान के अंतर्गत सत्र में संचालित गतिविधियों के प्रत्याशित
लक्ष्यों और उद्देश्यों से अवगत कराया गया। मास्टर ट्रेनर तथा प्रोजेक्ट के आईसीटी
नोडल शक्ति पटेल ने बताया कि किस तरह से प्रोजेक्ट नई उड़ान के द्वारा
विद्यार्थियों के शैक्षिक स्तर को अच्छा बनाए रखने का कार्य किया गया है। उन्होंने
समझाया कि आगामी समय में प्रत्येक शिक्षक और डाटाबेस तैयार कर डिजिटल शिक्षा को और
अधिक शसक्त बनाने की योजना है, जिससे विद्यार्थी एक ही पोर्टल पर पाठ्यक्रम और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए
शैक्षिक सामग्री को प्राप्त कर पाएंगे।
’’उमंग हेल्प् लाईन’’ किशोर सहायता केंद्रों की स्थापना
प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर गायत्री शुक्ला द्वारा
परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों के तनाव प्रबंधन और अन्य समस्याओं के समाधान के
लिए प्रत्येक विकासखंड के मॉडल स्कूल में किशोर सहायता केंद्रों की स्थापना की
जाएगी जहां प्रशिक्षित काउंसलर विद्यार्थियों के तनाव संबंधी व अन्य समस्याओं का
समाधान कर पाएंगे।


No comments:
Post a Comment