BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण विभाग कर रहा दिव्यांगों की मदद..रविन्द्र को मिला श्रवण यंत्र - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, March 27, 2021

सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण विभाग कर रहा दिव्यांगों की मदद..रविन्द्र को मिला श्रवण यंत्र



मण्डला, 27 मार्च 2021



सामाजिक न्याय विभाग वृद्ध, निराश्रित एवं दिव्यांगों के लिए संवेदनशीलता के साथ कार्य करता है। विभाग के माध्यम से वृद्धों को पेंशन, दिव्यांगों को मेडीकल सर्टिफिकेट तथा अन्य उपकरण संबंधी सहायता प्रदान की जाती है। साथ ही जरूरतमंदों को सहायक उपकरण संबंधी मदद भी की जाती है। हाल ही में बिनैका निवासी रविन्द्र रजक को जनपद पंचायत मंडला के अंतर्गत सामाजिक न्याय विभाग की ओर से श्रवण यंत्र प्रदान किया गया।

रविन्द्र को एलिम्को के परीक्षण शिविर में श्रवण यन्त्र हेतु चिन्हित किया गया था। उन्होंने बताया कि सामाजिक न्याय विभाग के माध्यम से दिव्यांगों को मिलने वाली सहायता के बारे में उनके भाई ने बताया था। लगभग 33 वर्षीय रविन्द्र ने बताया कि जनपद पंचायत मंडला में आने पर समग्र सामाजिक सुरक्षा विस्तार अधिकारी पीयुष पांडे ने मेरी हरसंभव मदद की तथा प्रक्रिया पूर्ण करने के पश्चात् बिना किसी परेशानी के मुझे श्रवण यंत्र की सहायता मिल गई। रविन्द्र कहते हैं कि अब मुझे सुनने में बड़ी आसानी होती है और मैं दैनिक कार्यों को संपन्न करने में ज्यादा सहज महसूस करता हूँ। मैं अपनी तथा अपने परिवार की ओर से मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, सामाजिक न्याय विभाग एवं जनपद पंचायत मंडला का धन्यवाद करता हूँ।


No comments:

Post a Comment