मण्डला 27 मार्च 2021
26 मार्च 2021 की शाम 4 बजे से 27 मार्च 2021 की शाम 4 बजे तक 1 नए कोरोना पॉजिटिव केस
मिले। जानकारी के अनुसार ग्राम बिझिया 31 वर्षीय महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमित
को आईसोलेशन में रखा गया है। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जनसामान्य से मॉस्क लगाने तथा सोशल
डिस्टेसिंग का पालन करने का आव्हान किया है।
मरीजों के द्वारा कोरोना को हराकर स्वस्थ होने एवं घर पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है।
इसी क्रम में 26 मार्च की शाम 4 बजे से 27 मार्च की शाम 4 बजे तक जिले में 5 कोरोना मरीजों ने
कोरोना को हराकर अपने घर लौटे हैं जिनमें जंतीपुर बिछिया के 50 वर्षीय पुरूष, 46 वर्षीय महिला एंव 15
वर्षीय बालक बीजाडांडी ग्राम कालपी 34 वर्षीय महिला,बम्हनी में 35 बटालियन ग्राम ग्वारा 30 वर्षीय
पुरूष हैं, जिन्हें स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना से बचाव के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की
समझाईश दी गई।

No comments:
Post a Comment