रेवांचल टाईम्स :- श्री परशुराम सेवा समिति द्वारा आज श्री परशुराम मंदिर निर्माण को लेकर भूमि पूजन का आयोजन किया गया है। आज दोपहर 3 बजे नर्मदा कॉलोनी डीआईजी भवन के पीछे बडी खैरी में भूमि पूजन-अर्चन के साथ निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा। बता दें कि महिष्मति नगरी की पावन भूमि नर्मदा तट के किनारे ग्राम पंचायत खैरी में भगवान विष्णु के छटे अवतार भगवान परशुराम के मंदिर निर्माण की आधार शिला नगर पालिका अध्यक्ष पूर्णिमा शुक्ला एवं वरिष्ठ जनों की उपस्थिति में रखी गई है। इस कार्यक्रम में सहयोगी संस्थान संत पुजारी संघ, भगवान परशुराम मंदिर निर्माण समिति महिला प्रकोष्ट एवं नर्मदे मानव विकास समिति एवं सर्व समाज होंगे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper

No comments:
Post a Comment