रेवांचल टाइम्स - शासकीय उच्चतर कन्या विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, कार्यक्रम शाला के शिक्षक गणों ,गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति तथा ग्राम के उपसरपंच विनोद पटेल के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ ।सर्वप्रथम जन औषधि केंद्र के संचालक समीर झा एवं सुजान पटेल के द्वारा बालिकाओं को जन औषधि के विषय में जानकारी दी गई ।समीर झा के द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा जन जन तक सस्ती दवाइयों की उपलब्धता के लिए प्रधानमंत्री जन औषधि परियोजना का शुभारंभ विगत 4 वर्ष पूर्व किया गया था , जिसके तहत भारत वर्ष में सात हजार से ज्यादा जन औषधि केंद्र खोले गए ,बड़े हर्ष का विषय है कि मंडला जिले में एकमात्र जन औषधि केंद्र ग्राम अंजनिया में खोला गया है ।जन औषधि केंद्र में सभी प्रकार की दवाइया 50% से लेकर 90% तक ब्रांडेड दवाइयों की अपेक्षा कम कीमत पर उपलब्ध कराई जाती हैं। इन दवाइयों की गुणवत्ता ब्रांडेड दवाइयों की तरह ही होती है आज लगभग सभी घरों में दवाइयों की आवश्यकता होती है अगर हम जन औषधि की जेनेरिक दवाइयों का उपयोग करते हैं तो निश्चित ही पड़ी बचत कर सकते हैं विनोद पटेल ने बताया कि जन औषधि केंद्र का उद्देश्य ही जन जन तक सस्ती दवाइयां उपलब्ध कराना है इनकी गुणवत्ता मैं किसी प्रकार की कमी नहीं है हमें इन्हीं दवाइयों का उपयोग करना चाहिए इनके अलावा शिक्षक विशेष Jha श्रीमती सुभाषनी झा एवं श्रीमती मृणालिनी झा ने जन औषधि पर प्रकाश डाला मृणालिनी झा एवं सुभाषिनी झा ने महिलाओं के मासिक धर्म में होने वाली परेशानियों के बारे में बालिकाओं को सुझाव दिए एवं बाजार में बिकने वाले महंगी सेनेटरी पैड की तुलना में जन औषधि के सस्ते सेनेटरी पैड उपयोग करने की सलाह दी
सेनेटरी पैड का किया गया वितरण
कार्यक्रम के अंत में शाला में उपस्थित सभी बालिकाओं एवं शिक्षिकाओं को जन औषधि केंद्र अंजनिया की तरफ से सेनेटरी पैड का मुफ्त में वितरण किया गया।



No comments:
Post a Comment