रेवांचल टाइम्स - मंडला जिले के मंडला कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे 30 ग्राम गाजीपुर में आज दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें दो व्यक्तियों की घटनास्थल में ही मौत हो गई ।वही दो व्यक्ति घायल बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस 100 डायल की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही एक गंभीर घायल को जिला अस्पताल से जबलपुर रेफर कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतकों के पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में किया गया ।तत्पश्चात डेड बॉडी को परिवार जनों को सौंप दिया गया है। एक मृतक बिछिया की बताई जा रही है और एक मृतक ग्राम पड़रिया की बताई जा रही है ग्राम पड़रिया निवासी विजय मिश्रा पिता सुकृत लाल मसराम का एक्सीडेंट में मौके पर ही मौत हो गई है।आज होली पर्व के कारण जिला अस्पताल में डॉक्टर ना रहने कारण परिवारजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इधर-उधर जनप्रतिनिधियों से संपर्क कर कहीं अस्पताल प्रशासन पहूँचा और तत्काल डेड बॉडी का पोस्टमार्टम और घायलों का इलाज किया जा रहा है।और एक गंभीर घायल व्यक्ति को जबलपुर रेफर कर दिया गया है।
ताजा तरीन समाचार पाने के लिये whatsapp पर हमें ज्वाइन करें
https://chat.whatsapp.com/BS1iRQu49LL8gJ9DQl7bKx


No comments:
Post a Comment