BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
BSNL नेटवर्क ठप्प हैं, संबंधित कर्मचारियों की लापरवाही, से उपभोक्ता परेशान...क्या यही है डिजिटल इंडिया - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, March 29, 2021

BSNL नेटवर्क ठप्प हैं, संबंधित कर्मचारियों की लापरवाही, से उपभोक्ता परेशान...क्या यही है डिजिटल इंडिया

रेवांचल टाइम्स- अब धीरे धीरे बी एस एन एल से लोगो के मोह भंग होता जा रहा है आये दिन नेटवर्क बन्द रहने के कारण लोगो को मुसबीबतो का सामना करना पड़ रहा है दूसरा कोई विकल्प न होने के कारण मजबूरी बनी हुई है। क्या यही है डिजीटल इंडिया



 डिण्डौरी जिला के विकास खण्ड-मेंहदवानी में संचार सेवा भगवान् भरोसे चलती है। इस एरिया में विगत एक सप्ताह से संचार सेवा पूरी तरह से बंद पड़ी है। ज्यादातर उपभोक्ताओं को एक दूसरे से विशेष संपर्क करने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। जिससे आवश्यक कार्य एवं व्यापार में भी काफी परेशानी नजर आ रही है।BSNL के ठप्प होने से ग्राहकों को भी परेशानी है। लेकिन विभाग के अधिकारियों का ध्यान संचार सेवा को ठीक करने में नहीं है। मेंहदवानी विकास खण्ड में हमेशा BSNL की सेवा ठप्प रहती है। यहां आए एक-दो दिन संचार सेवा चालू एवं 5 से 7 दिन के लिए बंद हो जाती है। अभी लगभग एक सप्ताह से BSNL नेटवर्क बंद पड़ी है। जिससे लोगों के महत्वपूर्ण कार्यों में बाधा उत्पन्न हो रही है। यहां तक कि आयुष्मान कार्ड एवं राशि आहरण करने में भी भारी दिक्कत हो रही है। यहां आए दिन यही समस्या बनी रहती है।

कर्मचारियों की लापरवाही-BSNL में खराबी आने पर विभाग के कर्मचारी कभी भी जल्द सुधारने का प्रयास नहीं करते। हमेशा कर्मचारियों की लापरवाही देखने में आती है। जिससे एक-दो सप्ताह भी संचार सेवा ठप्प रहती है। शिकायत करने उपरांत भी सुधारने हीला-हवाली करते हैं। जनता की समस्या की ओर विभाग का ध्यान कतई नहीं है। BSNL संचार सेवा सुधार की ओर जल्द से जल्द ध्यान दें ताकि हर समस्या से निजात मिले।

उपभोक्ताओं से लाखों का फायदा - वैश्विक महामारी कोरोना के संक्रमण का प्रकोप लगातार बढ़ने के कारण मजदूर वर्ग के लोग न तो अपने स्वयं का कार्य और न ही कहीं मजदूरी करने नहीं जा सकते ऐसी स्थिति में मजदूर वर्ग और गरीब होता जा रहा है। इस तरह BSNL विभाग का कार्य गरीब उपभोक्ताओं से बेफिजूल की राशि बसूल कर लाखों-करोड़ों रुपयों की फायदा ले रही है, इस तरह उपभोक्ताओं को लूटा जा रहा है। अगर उपभोक्ता सौ रुपए का रिचार्ज करवाया जो 21 दिनों के लिए फिक्स रहता है। 21 दिन के बाद फिर सौ रुपए का रिचार्ज करवाना पड़ता है। अब यहां बता दें 21 दिन में मात्र छः से सात दिन ही BSNL में उपभोक्ता बात कर पाते हैं बाकी दिन BSNL ठप्प रहती है। और इस तरह 21 दिन पूर्णतः समाप्त हो जाते हैं। और उपभोक्ताओं की सारी राशि BSNL कंपनी हजम कर जाती है। ऐसी स्थिति में BSNL कंपनी को संचार सेवा बंद दिनों की रिचार्ज सेवा बढ़ा देनी चाहिए। न कि गरीबों को लूटनी चाहिए।

रेवांचल टाइम्स मेंहदवानी से शिवरतन कछवाहा की रिपोर्ट।


ताजा तरीन समाचार पाने के लिये whatsapp पर हमें ज्वाइन करें


https://chat.whatsapp.com/BS1iRQu49LL8gJ9DQl7bKx

No comments:

Post a Comment