Breaking

revanchal times new

मेरा मास्क-मेरी सुरक्षा अभियान के तहत सायरन बजाकर लोगों को मास्क लगाने का संकल्प दिलाया गया

जबलपुर, 23 मार्च 2021



मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के आह्वान पर आज कोरोना की रोकथाम और बचाव के लिए समाज में जन जागरूकता लाने के लिए द इंस्टीट्यूट फॉर ओवरऑल डेवलपमेंट ऑफ एक्सीलेंस सोसायटी द्वारा भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के मार्गदर्शन में मेरा मास्क मेरी सुरक्षा अभियान के अंतर्गत शाम 7 बजे 2 मिनट का धनी की कुटिया पर सायरन बजाकर लोगों को मास्क लगाए रखने के लिए संकल्प दिलाया गया साथ ही जन जागरूकता के लिए जो मास्क नहीं लगाए थे उन्हें संस्था द्वारा नि:शुल्क मास्क, सेनिटाइजर वितरित किए गये। इसके उपरांत उपस्थित रेडक्रॉस सोसायटी के पदाधिकारी, पुलिस अधिकारी एवं संस्था के पदाधिकारियों के साथ गणमान्य नागरिकों ने फेस मास्क लगाकर सेल्फी ली और संस्था के फेसबुक पेज पर हैशटैग जबलपुर मेरा मास्क मेरी सुरक्षा के साथ शेयर किया| इस दौरान मुख्य रूप से पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा जी, एडिशनल एसपी, डी एस पी यातायात, सीएसपी अधारताल भी मौजूद थे ।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new