Breaking

revanchal times new

जिले की विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं का किया गया सम्मान... जेफार्म सर्विसेस (आयशर ट्रेक्टर का सी.एस. आर.प्रोजेक्ट) द्वारा

 



रेवांचल टाइम्स - मंडला जिले के अपने अधिकृत विक्रेता -स्नेहा ट्रेक्टर्स मण्डला के परिसर में जेफार्म सर्विसेस की चौथी वर्षगांठ के अवसर पर “महिला सम्मान दिवस” कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसमें मंडला जिले की महिला किसानों की कम्पनी “कान्हा कृषि वनोपज प्रोडयूसर कंपनी” से जुड़ी जिले के अलग-अलग क्षेत्रों, ग्रामीणांचल से आई महिला किसानों की सक्रिय सहभागिता रही। उपरोक्त आयोजन श्रीमती सरस्वती मरावी जी (अध्यक्ष, जिला पंचायत मण्डला), कु.केतकी धुमकेति जी (प्रोग्राम असिस्टेंट फ़ूड साइंस कृषि विज्ञान केंद्र मण्डला ) के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ.

उपस्थित सभी महिलाओं का तिलक, वंदन, माल्यार्पण कर स्वागत किया गया. सभी ने अपने अनुभव, संघर्ष अपनी उपलब्धियों को एक दूजे से साझा किया. गीत-भजन, संगीत से वातावरण को संगीतमय कर दिया.

वर्षगांठ के उप्लक्ष्य में केक कटिंग तत्पश्चात सभी महिलाओं का ट्रेक्टर में बैठकर की गयी फोटोग्राफी में बढ-चढ़ कर ली गयी हिस्सेदारी ने आयोजन के आनंद को दोगुना कर दिया.

आयशर ट्रेकटर के सेल्स एवं मार्केटिंग मैनेजर चंदन सिंह जी ने कहा - ये आयोजन करना हमारे लिए गौरवपूर्ण अनुभव रहा है. सभी के चेहरे पर दिख रही खुशी और सक्रीय सहभागिता हमारे आयोजन की सफलता सिद्ध कर रही है. इस हेतु “कान्हा कृषि वनोपज प्रोड्यूसर कम्पनी” को धन्यवाद देते हैं. जिनके माध्यम से सभी मात्रशक्तियां आज उपस्थित हो सकी. हमारा शुरू से ही प्रयास रहा है किसानों को उनकी खेती किसानी व्यवसाय में ज्यादा से ज्यादा मदद कर सकें इसलिए मोबाईल एप के माध्यम से कृषि यंत्रों की आवश्यकता होने पर निश्चित समय में उपलब्धतता हेतु प्रयासरत रहते हैं. उनके द्वारा तैयार उत्पादों को अपने जेफ़ार्म मोबाइल एप के माध्यम से बड़े शहरो के उपभोक्ताओं तक संपर्क करा सकें. प्रयास जारी है.

कार्यक्रम में डॉ.विशाल मेश्राम, रंजीत कछवाहा, लक्ष्मी भांवरे, सुशील मेश्राम, चुनचुन  यादव , बसंत पटेल, आशाराम पटेल,प्रशांत पटैल , मुक्ता  जोशी, मंजू कछवाहा, सुमन श्रीवास, शकुन जंघेला, जमना नंदा, राहुल झरिया, आदित्य सेठिया आदि की उपस्थिति एवं सक्रिय सहभागिता रही. उपरोक्त आयोजन में सभी को उपहार देकर सम्मानित किया गया

Post a Comment

Previous Post Next Post