रेवांचल टाइम्स - भोपाल, माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा संचालित प्रदेश में सभी सरकारी हाईस्कूल एवं हायर सैकेंडरी स्कूल अब सुबह 9 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक लगेंगे। इसे लेकर लोक शिक्षण संचालनालय ने आदेश जारी कर दिया है इससे पहले ये स्कूल सुबह 10.30 से शाम 4.30 तक लग रहे थे।अब सभी स्कूल हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी 6 की बजाय 8 घंटे तक लगेंगे। आदेश में कहा गया है कि वर्ष 2020-21 में कोविड-19 संक्रमण के कारण विद्यालयों में नियमित कक्षाएं नहीं लग सकी हैं। अब वार्षिक परीक्षाएं नजदीक है और इस दौरान विद्यार्थियों को हुए नुकसान की भरपाई के साथ कोर्स पूरा कराना है इसीलिए अब तत्काल प्रभाव से सभी सरकारी हाई स्कूल व हायर सैकेंडरी स्कूल सुबह नौ बजे से लेकर शाम पांच बजे तक लगेंगे
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper


No comments:
Post a Comment