BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
13 मार्च को 2406 व्यक्तियों का होगा कोविड वैक्सीनेशन....जानिये क्या है आपके ग्राम में कोविड वैक्सीनेशन की तारीख - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, March 10, 2021

13 मार्च को 2406 व्यक्तियों का होगा कोविड वैक्सीनेशन....जानिये क्या है आपके ग्राम में कोविड वैक्सीनेशन की तारीख





रेवांचल टाइम्स:-13 मार्च को जिले में 2406 व्यक्तियों का कोविड वैक्सीनेशन किया जाएगा। इस संबंध में सभी आवश्यक तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. श्रीनाथ सिंह ने बताया कि 13 मार्च को पूरे जिले में 29 स्थानों के मतदान केंद्र अनुसार टीकाकरण सत्रों का आयोजन टीकाकरण केंद्रों पर किया जाना सुनिश्चित है, जिसमें मण्डला शहरी में जीएनएमटीसी स्टेडियम के पीछे, मंडला मतदान केंद्र क्रमांक 278 वार्ड नं 2, 279, 280 वार्ड नं 3 एवं 281 वार्ड नं 4 के क्रमशः 30,80,92 एवं 88 कुल 290 व्यक्तियों को टीकाकृत किया जायेगा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बम्हनी में बम्हनी मतदान केंद्र 271 के 124, बम्हनी मतदान केंद्र 272 के 91, बम्हनी मतदान केंद्र 273 के 117, बिछिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के देवरी रैयत मतदान केंद्र 160 के 164, केवलारी रैयत मतदान केंद्र 159 के 105, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मवई के बसनी रैयत मतदान केन्द्र 273 के 118 एवं पखवार मतदान केंद्र 272 के 58 और पौंड़ी उर्फ बहरुंडा 274 के 117, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहगांव के मतदान केंद्र के झुरगी रैयत 312 के 120, मलपठार 231 के 132, पौंड़ी 311 के 47, नैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मतदान केंद्र बीजेगांव 62 के 41, नैनपुर 248 के 85, नैनपुर 249 के 77, नैनपुर 250 के 100, नारायणगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मतदान केंद्र चंदेहरा 111 के 85, खमरिया 109 के 23, मैली 112 के 44, सलैया 116 के 101, साहा 117 के 47, निवास सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मतदान केंद्र निवास 166 के 150, निवास 167 के 79, निवास 168 के 91 व्यक्ति सहित पूरे जिले में 2406 लोगों को एक दिवस में टीकाकृत किया जायेगा। इसी के साथ-साथ सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं जीएनएमटीसी तथा घुघरी एवं बीजाडांडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों मं  हेल्थ केयर वर्कर के द्वितीय डोज के लाभार्थियों का टीकाकरण किया जायेगा। 

उक्त टीकाकरण सत्र स्थल पर 60 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्ति कोविन या आरोग्य सेतु ऐप्प के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कराकर टीकाकरण कराने हेतु आ सकते हैं। यदि रजिस्ट्रेशन नहीं है, तो भी निम्नानुसार आईडी आधार कार्ड, पेनकार्ड, वोटर आईडी, पार्सपोर्ट, ड्राईविंग लाइसेंस साथ में लाकर भी टीकाकरण सत्र स्थल पर तत्काल रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं साथ ही जिनकी उम्र 45 से 59 वर्ष है और किसी बीमारी से ग्रासित हैं जिनका उपचार लगातार चल रहा है तो वे भी अपनी उम्र का प्रमाण पत्र आईडी एवं बीमारी से ग्रासित होने की जानकारी के साथ टीकाकरण स्थल पर आकर टीका लगवा सकते हैं या रजिस्ट्रेशन कराकर भी आ सकते हैं।

No comments:

Post a Comment