BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
लेखा प्रशिक्षण के लिए 15 मार्च तक जमा होंगे आवेदन - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, March 10, 2021

लेखा प्रशिक्षण के लिए 15 मार्च तक जमा होंगे आवेदन




रेवांचल टाइम्स  - शासकीय लेखा प्रशिक्षण शाला जबलपुर में संभाग के समस्त शासकीय कार्यालयों के लिपिक वर्गीय कर्मचारियों के लिये लेखा प्रशिक्षण का नवीन सत्र 1 अप्रैल से प्रारम्भ हो रहा है। समस्त कार्यालय प्रमुखों के अधीन कार्यरत नियमित लिपिक वर्गीय कर्मचारी जो म.प्र. शासन सामान्य प्रशासन विभाग के परिपत्र क्र. सी-8/2013/1/3 दिनांक 01 जुलाई 2013 एव परिपत्र क्र. सी-3-15/2014/13 दिनांक 26 फरवरी 2015 के अनुसार सहायक ग्रेड-3 के पद पर नियुक्ति हेतु उल्लेखित अनिवार्य अर्हता पूरी करते हैं एवं सहायक ग्रेड-3 के पद पर एक वर्ष की लगातार सेवा पूरी कर ली हो, इस प्रशिक्षण के लिए 15 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। यह प्रशिक्षण शासकीय कर्मचारियों के लिये निःशुल्क है एवं अर्धशासकीय, निगम, मंडल एवं निकाय के कर्मचारियों को म.प्र. शासन द्वारा निर्धारित प्रशिक्षण शुल्क जमा करना होगा।

No comments:

Post a Comment