BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नवनिर्मित भवन के लोकार्पण पर सेन समाज की बैठक हुई सम्पन्न - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, March 11, 2021

नवनिर्मित भवन के लोकार्पण पर सेन समाज की बैठक हुई सम्पन्न



 रेवांचल टाईम्स :- जिला समाज की बैठक मंगलवार को संम्पन हुई  जिसमें कार्यक्रम की अध्यक्षता कन्हैया लाल श्रीवास ने की । सर्वप्रथम संत शिरोमणि सेन जी महाराज की पूजन कर बैठक की शुरुआत की गई। इसके पश्चात सचिव राजीव उसराठे ने सभी को भवन निर्माण की जानकारी दी  एवं बैठक बुलाने का उद्देश्य सभी के सामने रखा।जिसमें बैठक के मुख्य बिंदु नवनिर्मित भवन के लोकार्पण की तिथि  8 मई 2021 दिन शनिवार सेन जी महाराज की जयंती के दिन निश्चित किया गया। जिला अध्यक्ष का चयन सर्वसम्मति से दिनांक 6 अप्रैल को किया जायेगा ।मण्डला नगर में  सेनजी महाराज के नाम से चौराहा के लिये किये जा रहे प्रयास को गति प्रदान करने हेतु सभी से सहयोग की अपील राकेश श्रीवास जी द्वारा किया गया।श्री राम वार्ड मण्डला के जीर्ण शीर्ण मंदिर के निर्माण के लिये चर्चा की गई।जिला  महिला मोर्चा अध्यक्षा सुमन श्रीवास जी ने महिलाओं को अपनी सहभागिता बढ़चढ़ करने की बात कही आज हर समाज की युवतियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ कर काम कर रहीँ है हमारे समाज की महिलाएं भी आगे आकर समाज हित मे काम  करें। महासचिव देवेश श्रीवास ने  कहा  जनपद चुनाव में  हमारे समाज का प्रतिनिधित्व  एवं नगरीय निकाय चुनाव में श्री राम वार्ड में अपने ही  समाज का प्रतिनिधि पार्षद चुना जाये ।व्यापारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष जीतेन्द्र श्रीवास जित्तू ने अवकाश के दिन में खुलने वाली दुकान पर कड़ी आपत्ति दर्ज की युवामोर्चा जिला अध्यक्ष प्रशांत श्रीवास ने सेन जयंती को हर्षोल्लास से मनाने की बात कही। सर्वसम्मति से  निर्णय लिया गया कि दीपा श्रीवासको जनपद सदस्य चुनाव हेतु जनप्रतिनिधियों से चर्चा किया जायेगा एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में समाज के स्वजातीय बंधु बढ़चढ़ कर हिस्सा लेंगे। नवनिर्मित भवन में विद्युत व्यवस्था हेतु समाज के कुछ साथियों ने सहयोग राशि प्रदान की।जिसमे सेन कल्याण समिति द्वारा धन्यवाद दिया गया।अंत मे महेश श्रीवास द्वारा बैठक में पधारे सभी स्वजातीय बंधुओं का आभार व्यक्त किया गया। बैठक में मुख्य रूप से कन्हैया लाल श्रीवास राजीव उसराठे रमेश श्रीवास महेश श्रीवास सुधीर बन्देवार देवेश श्रीवास प्रमोद श्रीवास सुभाष सेन श्याम सुंदर उसराठे सुमन श्रीवास साधना उसराठे दीपा श्रीवास पुरषोत्तम श्रीवास काशी श्रीवास राजेश श्रीवास प्रशांत श्रीवास जित्तू श्रीवास मोंटू श्रीवास नवीन श्रीवास सुनील श्रीवास दीपक श्रीवास अमित श्रीवास नीरज श्रीवास शुभम श्रीवास चीकू राहुल श्रीवास प्रकाश श्रीवास बाबू  लक्ष्मीकांत श्रीवास बसोरी श्रीवास प्रवीण श्रीवास समीर श्रीवास शिवा श्रीवास शिवम श्रीवास सुदेश श्रीवास रोहित श्रीवास एवं सामाजिक बंधु  उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment