BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सिवनी मालवा ने दी मुम्बई को दी शिकस्त - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, March 11, 2021

सिवनी मालवा ने दी मुम्बई को दी शिकस्त



रेवांचल टाईम्स :- बालाघाट भरवेली और मण्डला पिंक के मध्य मैच आज

मण्डला। बुधवार को स्थानीय महात्मा गाँधी स्टेडियम में चल रहे सांसद कप टी-20 अंतरराज्यीय क्रिकेट प्रतियोगिता में सिवनी मालवा (होशंगाबाद) और मुम्बई के मध्य क्वाटर फाइनल मैच खेला गया। मुम्बई ने पहली बेटिंग करते हुये 19 ओवर में दस विकेट खोकर 115 रन बनाये। सिवनी मालवा को महज 116 रन का लक्ष्य मिला जिसका पीछा करते हुये 14.1 गेंद में तीन विकेट खोकर जीत हासिल की। मैच का शुभारंभ नगर की दुर्गोत्सव एवं गणेशोत्सव समिति के प्रतिनिधियों द्वारा किया गया। इस अवसर पर विनोद कछवाहा, अमित शुक्ला, अमृतपाल, अशीष शर्मा, जयंत चौधरी, रितेश राय, धर्मेन्द्र श्रीवास्तव, अखिलेश कछवाहा, सुधांशु श्रीवास्तव, पवन सोनी, अमर लहौरिया, रंजीत कांड्रा सहित खेल प्रेमी उपस्थित रहे। आज का मैच बालाघाट भरवेली और मण्डला पिंक के मध्य दोपहर1 बजे से खेला जायेगा।

No comments:

Post a Comment