कलेक्टर कर्मवीर शर्मा के निर्देशानुसार चलाये जा रहे रोको-टोको अभियान के तहत आज शनिवार को रांझी तहसील के अंतर्गत कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने पर डिलाइट टाकीज के पास स्थित अंसारी फिश सेंटर को तथा इंदिरा मार्केट स्थित कुमार वॉच को सील कर दिया गया। तहसीलदार रांझी श्याम नन्दन चन्देले के अनुसार दोनों दुकानों पर मास्क लगाने और फिजिकल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन नहीं किया जा रहा था ।
Tags
corona
corona effect
corona positive
corona-news
corona-update
Jabalpur
Jabalpur City
mandla
news from jabalpur
