BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस में हाई स्कूल सेमरखापा की अनूठी पहल... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, March 8, 2021

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस में हाई स्कूल सेमरखापा की अनूठी पहल...



रेवांचल टाईम्स :- जिला प्रशासन मंडला,शिक्षा विभाग के साथ-साथ जनजातीय कार्य विभाग मंडला, माध्यमिक शिक्षा मंडल की हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूल बोर्ड परीक्षा 2021 में बेहतर परीक्षा परिणाम लाने के जद्दोजहद में लगा हुआ है।पर ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों व पालकों की व्यक्तिगत परेशानियां इसमें आड़े आ रहीं हैं।प्राचार्य हाई स्कूल सेमरखापा ने हमारे प्रतिनिधि को बताया कि कुछ परिवारों की आर्थिक स्थिति दयनीय है, ऐसे परिवार के पालक बच्चों को भी मजदूरी में ले जा लेते है।दीक्षा चक्रवर्ती के माता- पिता अपनी पुत्री को ठरका टिकरवारा ईंट बनाने साथ में ले गए हैं,यह बात छात्रा के वृध्द आजा ने बताया।वहीं दूसरी ओर पैजवारा गॉव की एक छात्रा ने बताया कि रास्ते में उसे आवारा तत्वों द्वारा डराया जाता है।इस बात को गंभीरता से लेते हुए विद्यालय के प्राचार्य अखिलेश चंद्रोल और शिक्षक प्रभात मिश्रा "अंतरराष्ट्रीय " महिला दिवस पर पैजवारा गांव जाकर छात्रा व उसके पालकों से मिले तथा वस्तुस्थिति की जानकारी लिए। छात्रा ने बताया कि वह ग्राम पैजवारा से सेमरखापा पैदल स्कूल जाती है तो रास्ते में सुनसान रास्ता पड़ता है जहां पर कि उसे आवारा असामाजिक तत्वों द्वारा डराया धमकाया जाता है । जिसके कारण उसके पिता ने उसे स्कूल जाने से मना कर दिया है। प्रचार्य द्वारा छात्रा से जब यह जानना चाहा गया की आवारा असामाजिक तत्वों के नाम बताइए ताकि हम उनकी रिपोर्ट पुलिस थाना में दर्ज कराएं ।छात्रा ने बताया कि वह उन लोगों को नहीं पहचानती। घर में छात्रा की दादी से भी मुलाकात हुई दादी ने बताया कि वह अपनी पोती को आगे पढ़ाना तो चाहती है परंतु कोई घटना न घट जाए इसलिए स्कूल भेजने से हम लोग डर रहे हैं। इसके बाद प्राचार्य ग्राम टिकरिया एवं ग्राम सेमरखापा की कुछ छात्राओं के घर भी गए जहां पर उन्होंने छात्राओं की स्कुल से जल्दी प्रस्थान करने की प्रवृत्ति पर पालकों को आगाह किया । महिला दिवस के तारतम्य  में विद्यालय में छोटा सा कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसमें अच्छा प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को एवं जागरूक  महिला पालकों  श्रीमती दशोदा बरमैया,रानी चंद्रोल व राधा पटेल को विद्यालय की ओर से पुरस्कृत भी किया गया। प्रचार्य द्वारा छात्राओं एवं सभी महिला पालको एवं शिक्षिकाओं  श्रीमती अनुसुइया मार्को ,गीता चौकसे और अमीता पटेल का अभिनंदन किया गया एवं छात्राओं को निडर होकर अपने अध्ययन में अधिक से अधिक मेहनत की बात कही गई ।विद्यालय के छात्रों द्वारा अपनी सहपाठी छात्राओं को बहन मानते हुए उनकी पूर्ण सुरक्षा का ध्यान देने का वचन दिया गया।कार्यक्रम  को सफल बनाने में डॉक्टर कमलेश हरदहा,एहतेशाम नूर,प्रभात मिश्रा,पवन नामदेव,कवींद्र सुरेश्वर का विशेष योगदान रहा।

No comments:

Post a Comment