BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 15 महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक जबलपुर ने किया प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, March 8, 2021

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 15 महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक जबलपुर ने किया प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित




रेवांचल टाइम्स  - आज दिनाॅक 8 मार्च 2021 को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पुलिस कन्ट्रोलरूम जबलपुर में दोपहर 12-30 बजे महिला सशक्तिकरण को लेकर पुलिस अधीक्षक जबलपुर  सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन किया गया।

              आयोजित कार्यशाला मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर दक्षिण/अपराध श्री गोपाल खाण्डेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उत्तर/यातायात  संजय कुमार अग्रवाल, नगर पुलिस अधीक्षक कैंट श्रीमति भावना मरावी, उप पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमति अपूर्वा किलेदार, थाना प्रभारी संजीवनी नगर श्रीमति भूमेश्वरी चैहान, थाना प्रभारी माढोाताल श्रीमति रीना पाण्डे शर्मा, महिला अपराध प्रकोष्ठ प्रभारी निरीक्षक श्रीमति प्रीति तिवारी सहित उर्जा महिला हैल्प डैस्क प्रभारी सहित थानों में पदस्थ महिला उप निरक्षक एवं आरक्षक उपस्थित थी।

                 कार्यशाला के दौरान बहादुरी एवं साहस का परिचय देते हुये मोबाईल छीनने वाले लुटेरे को पकड़ने वाली कुमारी निशी टंडन उम्र 10 वर्ष निवासी एचबी कालेज के पास विजय नगर को पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया एवं कहा गया कि निशी टंडन आज की मुख्य अतिथि है, कुमारी निशी का साहस एवं बहादुरी सभी के लिये प्रेरणास्त्रोत है, निशी की बहादुरी से संस्कारधानी जबलपुर गौरान्वित हुई है, क्योंकि प्रायः देखा गया है कि जब इस प्रकार की किसी के साथ कोई घटना होती है तो वह कुछ  क्षण के लिये समझ नहीं पता है कि क्या करें।

                         आपने कहा कि महिलायें, किसी भी क्षेत्र मे पुरूषों से कमतर नहीं हैं, स्कूल/कालेज तथा प्रतियोगी परिक्षाओं में बेटियाॅ बाजी मार रही हैं, यह बात सर्वे/रिजल्ट में भी आयी है। महिलायें कार्य स्थल एवं परिवार की दोहरी जवाबदारी निभाती है इसके बावजूद भी जबलपुर पुलिस में महिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा है।

            कार्यशाला में आपके द्वारा थाना घमापुर से उप निरीक्षक राजरानी, थाना शहपुरा से उप निरीक्षक आरती मण्डलोई , थाना रांझी से उप निरीक्षक रजनी नागभिरे, थाना तिलवारा से उप निरीक्षक शिल्पा कौरव, थाना बेलबाग से उप निरीक्षक संध्या चंदेल, थाना कैंट से उप निरीक्षक जया तिवारी, थाना लार्डगंज से सहायक उप निरीक्षक स्वर्णशिला, थाना गोरखपुर से सहायक उप निरीक्षक संध्या पटेल, थाना गोराबाजार से प्रधान आरक्षक लक्ष्मी बेन, महिला प्रकोष्ट से आरक्षक संगीता ठाकुर, थाना कुण्डम से महिला आरक्षक गरिमा, थाना हनुमानताल से महिला आरक्षक साक्षी, थाना संजीवनी नगर से महिला आरक्षक वर्षा पटेल, थाना अधारताल से महिला आरक्षक दिव्या, आलम्बन शाखा से महिला आरक्षक उषा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है।

              कार्यशाला में  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उत्तर/यातायात संजय कुमार अग्रवाल,  नगर पुलिस अधीक्षक कैंट श्रीमति भावना मरावी, उप पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमति अपूर्वा किलेदार, थाना प्रभारी संजीवनी नगर श्रीमति भूमेश्वरी चैहान , महिला आरक्षक राजकुमारी यादव, महिला सेल से एन.जी.ओ. श्रीमति उमा झारिया, जन साहस संस्था के प्रभारी

राजू चैधरी, ने अपने उद्बोधन मे महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार व्यक्त किये।

No comments:

Post a Comment