रेवांचल टाईम्स :-भगवान परशुराम काअवतरण दिवस आयोजित होंगे दो दिवसीय कार्यक्रम
भगवान विष्णु के छठवे अवतार श्री परशुराम के अवतरण दिवस एवं प्रतिवर्ष होनेवाले सामाजिक व्रतबंध, प्रतिभा सम्मान, एवं संगीत संध्या के आयोजन के संबंध में रविवार को सद्भभावना भवन महराजपुर में माहिष्मती सर्व ब्राम्हण सभा की आवश्यक बैठक आयोजित की गई जिसमें समाज के विप्र बंधु एवं मात्र शक्तियों ने उक्त कार्यक्रमो की विस्तृत चर्चा कर भगवान परशुराम का जन्म उत्सव भव्यता के साथ मनाने का निर्णय लिया साथ ही सभी ने यह उत्सव दो दिवसीय करने सहमति दी बैठक सर्व ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष पंडित आकाश दीक्षित, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डीके दुबे, वरिष्ठ विप्र योगेश आशुतोष उपाध्याय एवं प्रतिमा बाजपेई के विशिष्ट आतिथ्य में की गई बैठक का शुभारंभ गणेश वंदना से किया गया प्रथम कड़ी में सभा के सचिव पंडित प्रमोद पांडे ने विगत वर्ष सभा द्वारा किए गए कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी देते हुए बैठक के एजेंडे का जानकारी दी बैठक मैं समाज के वरिष्ठ जन एवं मात्र शक्तियों की सहमति से भगवान परशुराम के अवतरण दिवस पर दिवस पर दो दिवसीय कार्यक्रम करने का निर्णय हुआ 13 मई को सर्व ब्राह्मण सभा द्वारा सुहागले कार्यक्रम जिनमे समाज की लगभग 3100 महिलाएं शामिल होंगी,साथ ही संगीत संध्या एवं समाज के उत्कृष्ट कार्य करने वाले एवं प्रतिभावान छात्र छात्राओं को प्रोत्सहित करने के लिए प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम किया जावेगा, 14 मई भगवान श्री परशुराम के अवतरण दिवस पर सुबह विशाल रैली निकाली जाएगी जोकि बजरंग चौराहा महाराजपुर से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए नाव घाट सिंहवानी मंदिर में संपन्न होगी रैली उपरांत सामाजिक व्रतबंध कार्यक्रम किया जाएगा जिसमें जिलेभर से से समाज की लगभग 151 ब्राम्हण बटुकों का यज्ञोपवीत संस्कार किया जाएगा ।सर्व ब्राम्हण महासभा के अध्यक्ष पंडित आकाश दीक्षित ने जिले के ब्राम्हण समाज के सभी विप्रवर एवं मात्र शक्तियों से इस कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील अपील करते हुए कार्यक्रम में सहयोग करने का आग्रह किया बैठक में समाज के शेल दुबे, एनके दुबे, राकेश तिवारी, आशीष जोशी, प्रशांत बाजपेई,संतोष तिवारी,श्याम दुबे, अशोक पांडे,तारेंद्र तिवारी,संजय मिश्रा, राजेश दुबे,संजय दुबे,उमाशंकर मिश्रा, बृजेश दुबे राहुल शुक्ला,उदय कांत अवस्थी,प्रमोद दुबे,अजय तिवारी, राजा शुक्ला,राजन तिवारी, बंटी उपाध्याय, सुनील मिश्रा, प्रदीप तिवारी,सुषमा मिश्रा, पुष्पा ज्योतिषी,प्रेमलता तिवारी, सपना बाजपेई, राखी मिश्रा रेखा दीक्षित, मीना मिश्रा, साधना दुबे, गंगोत्री बड़गियाँ, रागिनी तिवारी, अर्चना पांडे,रानी दुबे, निधि अवस्थी,अनीता तिवारी नीलिमा तिवारी,नीलिमा बाजपेई सहित बड़ी मात्रा में विप्र बंधु एवं मातृशक्ति उपस्थित रहीं। अंत विगत दिनों समाज के दिवंगत विप्रबन्धुओं के प्रति दो मिनिट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।



No comments:
Post a Comment