BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
खतरा - देश दुनिया में भूखों की आबादी बढ़ेगी... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, March 29, 2021

खतरा - देश दुनिया में भूखों की आबादी बढ़ेगी...



रेवांचल टाईम्स डेस्क :- अगर हम अभी नहीं  संभले तो, तापमान वृद्धि के कारण साल 2030 तक चावल, गेंहू, मक्का और ज्वार की उत्पादकता में 6 से 10 प्रतिशत तक की कमी आ जाएगी और यह आंकड़ा भारत के सन्दर्भ में कुछ ज्यादा बड़ा रहेगा I पिछले कुछ वर्षों के आंकड़ों के अनुसार दुनिया के सन्दर्भ में प्रति व्यक्ति प्रत्येक दिन 7322 किलो जूल ऊर्जा प्राप्त करता है और इसमें से 66 प्रतिशत से अधिक गेंहू, चावल, मोटे अनाज और पाम आयल से प्राप्त होता हैI

देश के बिहार स्थित बोरलॉग इंस्टिट्यूट फॉर साउथ एशिया के रिसर्च फार्म द्वारा किये गए एक अनुसंधान के अनुसार जलवायु परिवर्तन के कारण बढ़ते तापमान, अनियमित बारिश और पानी की कमी के कारण भविष्य में धान की पैदावार कम होगीl इस अध्ययन में कुछ सुझाव भी दिए गए हैं, जिनपर अमल कर पैदावार को बढ़ाया भी जा सकता है lयह अध्ययन इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि अनुमान है कि वर्ष 2050 तक दुनिया की आबादी आज की तुलना में 2 अरब अधिक होगी और 60 प्रतिशत से अधिक खाद्यान्न की जरूरत पड़ेगीl चावल दुनिया में बड़ी आबादी का मुख्य भोजन है और धान के उत्पादन की शुरुआत पारंपरिक तौर पर दुनिया के उन क्षेत्रों में शुरू की गई थी, जहां सिंचाई के लिए पर्याप्त मात्र में पानी आसानी से उपलब्ध थाl धान की पैदावार से लेकर चावल निकालने तक की प्रक्रिया में पानी की बहुत जरूरत होती हैl अनुमान है कि एक किलो चावल के उत्पादन से लेकर बाजार तक पहुंचने में 4000 लीटर पानी की जरूरत होती हैl

इस अध्ययन के अनुसार पिछले कुछ वर्षों के दौरान धान की फसल तैयार होने की अवधि लगातार घट रही है, जिससे इसकी पैदावार गिर रही हैl जलवायु परिवर्तन से तापमान, बारिश और वायु में कार्बन डाइऑक्साइड गैस की सांद्रता प्रभावित होती है और यही सभी कारक पैदावार को भी प्रभावित करते हैंl परंपरागत तौर पर धान के रोपे को जिस खेत में लगाया जाता है, उसमें कम से कम 6 इंच गहरा पानी इकट्ठा किया जाता हैl यह पानी गर्मी और हवा के साथ ही वाष्पीकृत होकर वायुमंडल में मिल जाता है, जिससे भारी मात्रा में पानी की बर्बादी होती हैl पानी बचाने के लिए किसानों को रोपे के स्थान पर धान की बीज वाली किस्मों का पैदावार बढ़ाना चाहिए, जिससे खेतों में पानी की खपत कम होगीl यदि, परंपरागत तरीके से ही खेती करनी है, तब खेतों में खड़े पानी के ऊपर कृषि अपशिष्ट का छिडकाव कर देना चाहिए, जिससे पानी का वाष्पीकरण कम होगाl कृषि अपशिष्ट पानी के कारण जल्दी विखंडित होगा और खेतों में कार्बनिक खाद की प्रचुरता होगीl इन तरीकों से उपज के कुल नुकसान में से 60  प्रतिशत नुकसान की भरपाई की जा सकती हैl कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार धान से चावल बनाने की प्रक्रिया के दौरान लगभग 30 प्रतिशत उपज बर्बाद हो जाती है, यदि इस बर्बादी को रोक दिया जाए तो चावल का उत्पादन स्वतः 30 प्रतिशत बढ़ जाएगाl

एक अन्य अध्ययन के अनुसार यदि भूजल के संसाधन ख़त्म हो गए और जिसकी पूरी संभावना भी है, तब सिचाई के अभाव में देश में सर्दियों की फसलों के औसत उत्पादकता में 20 प्रतिशत की कमी हो जाएगीI इस समस्या से सबसे अधिक प्रभावित उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के क्षेत्र होंगे, जहां उत्पादकता 68 प्रतिशत तक कम हो जाएगीI यह कमी तब होगी, जब भूजल ख़त्म हो जाएगा और सिंचाई के लिए नहरों का पानी भी नहीं उपलब्ध रहेगाIभूजल ख़त्म हो जाने के बाद यदि नहरों का पानी आंशिक तौर पर भी उपलब्ध कराया जाएगा तब भी कृषि उत्पादकता में औसतन 7  प्रतिशत की कमी हो जाएगी और सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में यह कमी 24 प्रतिशत तक हो जाएगीI भूजल का पूरा विकल्प नहरें नहीं हो सकतीं हैंI नहरों में पानी नदियों से आता है, जिनमें पानी की मात्रा मौसम पर निर्भर करती है और पिछले कुछ वर्षों से देश की लगभग हरेक नदी में पानी का बहाव कम होता जा रहा हैI

नहरों के साथ पानी के असमान वितरण की समस्या भी हैI नहरों के पास के खेतों में जब सिंचाई की जाती है, तब पर्याप्त पानी उपलब्ध रहता है, लेकिन नहरों से खेतों की दूरी जैसे-जैसे बढ़ती जाती है, किसानों को पानी की कमी का सामना करना पड़ता हैI नहरें हरेक जगह पहुंच भी नहीं सकती हैं, इसीलिए भूजल का उपयोग बढ़ता गया था, जो हरेक जगह उपलब्ध हैI

सब जानते हैं कि बढ़ते तापमान का असर सबसे अधिक परम्परागत खेती पर पड़ता है और सबसे कम आधुनिक खेती पर, पर असर हरेक प्रकार की खेती पर होता हैl सितम्बर 2018 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार 2030 तक पश्चिमी अफ्रीका के देशों में अनाज की उत्पादकता में 2.9 प्रतिशत और भारत में 2.6 प्रतिशत तक की कमी होगी, जबकि कनाडा और रूस में इनमें क्रमशः 2.5 और 0.9प्रतिशत की बढ़ोत्तरी होगीI इस रिपोर्ट के अनुसार 2050 तक दुनिया की आबादी 10 अरब तक पहुंच जाएगी और दुनिया में फसलों की पैदावार कम होने से भूखे लोगों की आबादी भी बढ़ेगीI

                                       राकेश दुबे

No comments:

Post a Comment