BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
पुलिस ने शहर के भीतर प्रवेश कर रहे भारी लोडेड बेरोकटोक पिक अप वाहन को किया जप्त - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, March 2, 2021

पुलिस ने शहर के भीतर प्रवेश कर रहे भारी लोडेड बेरोकटोक पिक अप वाहन को किया जप्त





रेवांचल टाईम्स :- मुख्यालय से क्षमता से दूना पिक अप में भारी सरिया एंगल सेंट्रिंग की बल्ली भरी घुस रही थी शहर में। मौत को धत्ता बताती ये ओवरलोड पिक अप के ऊपरी हिस्से में लोहा छड़ 6 फिट आगे की ओर थी झुकी जिससे बड़ी घटना को रोका नही जा सकता था। जिससे मानव जीवन में संकटापन्न पैदा हो सकता था इसमें एक कारण हम सब की घोर लापरवाही भी आंकी जाएगी। ऐसे मौत का संदेश लाते पिक अप वाहन पर कार्यवाही कर थाना प्रभारी मुकेश द्विवेदी ने दिया कड़ा संदेश की असुरक्षित दशा में माल परिवहन ना करें


जुन्नारदेव छिंदवाड़ा  जिले के संवेदनशील पुलिस अधीक्षक विवेक अग्रवाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव उईके के निर्देशन में सम्पूर्ण जिले भर में ओवरलोड वाहनों के संचालन व शहर के भीतरी रहवासी इलाकों में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध के विरुद्ध मुहिम अनवरत चालू है आज उसी कड़ी में थाना प्रभारी मुकेश द्विवेदी ने जुन्नारदेव एसडीओपी एसके सिंह के मार्गदर्शन अपनी एक गठित टीम को उचित दिशानिर्देश देकर रवाना किया।

जिस गठित दल ने जांच के दरमियान शहर के ह्रदय स्थल पुराने बस स्टैंड पर एक पिक अप वाहन को रोका जिसमे क्षमता से अधिक लोड था और पूर्ण लापरवाही तरीके से गाड़ी में केबिन के ऊपर छोर से 6 फिट बाहर निकली सरिया एंगल राड जो ब्रेक लगने से निसंकोच पूरी पीछे की ओर आकर राहगीर व पीछे चल रहे दो पहिया चार पहिया वाहन के लिए मौत का कारण बन बैठती।

थाना प्रभारी मुकेश द्विवेदी ने तत्काल इस लापरवाह रूप से शहर के रहवासी क्षेत्र में घुस रहे लोडेड पिक अप वाहन को जप्त किया।

पुलिस की इस ओवरलोड जानलेवा पिकअप के खिलाफ की गई कार्यवाही से व्यापारियों व जनता जनार्दन और पैदल चलते राहगीरों ने राहत की सांस ली।

शहर की जनता ने थाना प्रभारी मुकेश द्विवेदी से वार्ड 5 और 6 के  व्यस्ततम रहवासी क्षेत्र में ट्रांसपोर्ट नगर बनते जा रहा है जिससे कभी भी बड़ी घटना का जन्म हो सकता है इन भारी वाहनों को भी शहर के बाहर करने की मांग की है।

No comments:

Post a Comment