BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
टीएल बैठक में अधिकारियों को दिये गये आवश्यक निर्देश - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, March 2, 2021

टीएल बैठक में अधिकारियों को दिये गये आवश्यक निर्देश


रेवांचल टाइम्स :- 1 मार्च 2021 को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में टीएल बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कलेक्टर दीपक आर्य ने शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। बैठक में अपर कलेक्टर  फ्रेंक नोबल ए, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी  उमा माहेश्वरी, अपर कलेक्टर शिवगोविंद मरकाम, डिप्टी कलेक्टर अशोक कुमार मांझी एवं अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।


     कलेक्टर  आर्य ने बैठक में कोविड वैक्सीन टीकाकरण की समीक्षा करते हुए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे कोविड वैक्सीन टीकाकरण के लक्ष्य को हासिल करने के लिए कारगर प्रयास करें। शासन के निर्देशों के अनुसार जिन चिन्हित लोगों को कोविड वैक्सीन का टीका लगाया जाना है, उनका शत प्रतिशत टीकाकरण किया जाये। आम जन में कोविड वैक्सीन टीके के प्रति किसी तरह का डर या भ्रम न रहे। जिले के राजस्व विभाग, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य विभागों के फ्रंटलाईन वर्कर्स ने यह टीका लगाया है और अब तक किसी में भी इसका कोई दुष्प्रभाव नहीं देखा गया है।


60 से अधिक आयु के लोगों को लगवायें कोविड वैक्सीन का टीका


     कलेक्टर आर्य ने बैठक में बताया कि आज 01 मार्च से 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को कोविड वैक्सीन का टीका लगाना प्रारंभ कर दिया गया है। अत: सभी आम जन एवं शासकीय सेवक जिनके परिजन 60 वर्ष से अधिक की आयु के हैं, उन्हें कोविड वैक्सीन का टीका अवश्य लगवायें। बालाघाट जिले में किसी भी प्रायवेट अस्पताल में यह टीका नहीं लगाया जायेगा। क्योंकि जिले में आयुष्‍मान योजना के अंतर्गत संबंद्ध प्रायवेट अस्पताल कोविड वैक्सीन टीकाकरण के मापदंड पूर्ण नहीं करते है। बालाघाट जिले में 60 से अधिक आयु के लोगों को वर्तमान में केवल जिला चिकित्सालय बालाघाट, सिविल अस्पताल लांजी एवं वारासिवनी में कोविड वैक्सीन का टीका लगाया जा रहा है।


     बैठक में कलेक्टर आर्य ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत ग्राम पोंडी-उ एवं देवरबेली में हितग्राहियों से राशि लेने के बाद भी उनका आवास नहीं बनाने वाले ठेकेदारों के विरूद्ध एट्रोसिटी एक्ट के अंतर्गत थाने में प्ररकण दर्ज कराने के निर्देश दिये। इस पर जिला पंचायत की आवास योजना की परियोजना अधिकारी श्रीमती नेतरा उके ने बताया कि आज 01 मार्च को देवरबेली के ठेकेदार के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कर ली जायेगी और 02 मार्च को पोंडी-उ के ठेकेदार के विरूद्ध एफआईआर दर्ज की जायेगी।


     बैठक में सीएम हेल्पलाईन, जनसुनवाई एवं समाधान आनलाईन के प्रकरणों की समीक्षा की गई और अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे इन प्रकरणों को त्वरित निराकरण करें। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही न बर्दाश्त नहीं की जायेगी।


रेवांचल टाइम्स बालाघाट से खेमराज बनाफरे

No comments:

Post a Comment