BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
स्वर्णकार समाज का प्रांतीय सम्मेलन एवं शपथग्रहण समारोह संपन्न - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, March 1, 2021

स्वर्णकार समाज का प्रांतीय सम्मेलन एवं शपथग्रहण समारोह संपन्न



रेवांचल टाईम्स :- मंडला,मध्य प्रदेश स्वर्णकार समाज कल्याण समिति के मुरैना  में आयोजित प्रांतीय कार्यक्रम  सम्मेलन में मुरैना शहर में पहले शोभायात्रा निकल कर सुनार समाज की एकता का परिचय दिया गया फिर स्वर्णकार समाज पंचायती धर्मशाला में सम्मान कार्यक्रम एंव शपथग्रहण समारोह रखा गया जिसमें कैलाश सोनी सांसद, सुनील सराफ विधायक कोतमा, प्रदेश अध्यक्ष राजेश वर्मा सोनी, महिला प्रदेश अध्यक्ष श्रीमति वंदना माहौर सोनी और अन्य जिला प्रदेश के सदस्यगण और सम्मानीय जन मौजूद थे 

        जिसमें अपने मंडला शहर के म.प्र.स्वर्णकार समाज कल्याण समिति के जिला समन्वयक कमलेश सोनी, राजेश डोंगसरे सोनी जिला महासचिव, ललित सोनी सचिव, किरण कुमार सोनी सहसचिव उपस्थित हुए प्रदेश स्वर्णकार समाज समिति के द्वारा मंडला जिला पर किये गए उत्कृष्ट और समाजजन मदद के अच्छे कार्य के लिए जिला समन्वयक कमलेश सोनी और पूरी टीम को स्मृति चिन्ह और शाल द्वारा सम्मानीत किया गया।

No comments:

Post a Comment