रेवांचल टाईम्स :- निवास नगर परिषद मे आने वाले नगर निवास रोड SH-33 हाईवे पर सड़क निर्माण का कार्य प्रारम्भ किया गया है वही इस निर्माण कार्य मे पहली की भांति बनाई गई रोड को ऐक अच्छे पैमाने के साथ ही नगर के अंदर से बाहर तज चौड़ाई दे कर रोड बनाई जा रही है सांथ ही निर्माण कार्य के बीच अतिक्रमण हटाने का कार्य भी नगर परिषद के सहयोग से किया जा रहा है। वही अतिक्रमण धारियों से परेशान नगर वासी आज नगर परिषद निवास कार्ययालय पहुँच कर इस पुरे विषय मे नगर अध्यक्ष चैन सिंह वरकड़े से सहयोग करने की बात रखी व एकता दिखाते हुये सभी नगर परिषद से ऐक साथ निवास अनुविभागीय दंडाधिकारी निवास से चर्चा कर अपने विषयों उनके बीच रखने व इस कार्य मे अपना सहयोग करने की बात करने पहुंचे जंहा पर उन्होंने अनुविभागीय दंडाधिकारी निवास के समक्ष पहुंचकर के सभी प्रबुद्ध जनों ने अपने अपने विचार रखें ते हुये कहा की निवास नगर परिषद के समक्ष बन रही SH-33 हाइवे रोड मे अतिक्रमण धारियों के दिन व दिन हौसले बुलंद होते जा रहे है और रोड के किनारे ही दुकानदर अवैध रूप से कब्जा कर अपने टपरे रख रहे है। इस से पूर्व मे भी निवास नगर परिषद के द्वारा सभी दुकानदरों को जानकरी देते हुये अतिक्रमण रोड के किनारे से हटवाया गया था लेकिन कुछ दुकानदरों के द्वारा फारेस्ट के किनारे से लगी हुई फिनसिंग को तोड़ कर अपनी दुकान वहां पर रख ली गई सांथ नगर परिषद अध्यक्ष चैन सिंह वरकड़े ने जानकरी देते हुये बताया की हमारे द्वारा फारेस्ट के किनारे फिनसिंग करवा कर के वृक्षा रोपड़ करवाया गया था लेकिन अतिक्रमण धारियों के द्वारा फेन्सिंग मे लगी तारों को तोड़ते हुये अपनी दुकाने रखने के चलते वृक्षों के पौधों को भी नष्ट कर दिया गया। ऐंसे ही नगर अंदर रोड के किनारे ही घरों के सामने ही गाड़ियां ख़डी रहती है जिससे लोगो का व भारी एवं लोडिड बड़ी गाड़ियों आवागमन वाधित हो रहा है जिन्हे समझाइश देकर के रोड के ऊपर से गाड़ियां हटवा करके कहीं और खड़े करवाने को कहे ताकि कोई भी बड़ी जन हानि ना हो सके इन्ही सारी बातों को लेकर आज निवास नगर परिषद अध्यक्ष समेत ही समस्त नगर वासियों ने निवास अनुविभागीय दंडाधिकारी से चर्चा कर प्रशासन का सहयोग देने की अपील की जिसमें विभागीय दंडाधिकारी निवास ने समस्त नगरवासियों को आश्वासन देते हुए जल्द ही अतिक्रमण हटवाने का आश्वासन दिया है।
रेवांचल टाइम्स निवास से देवेन्द्र चौधरी की रिपोर्ट


No comments:
Post a Comment