रेवांचल टाईम्स:- पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अखिलेश दहिया द्वारा मुखबिर की जुएं की सूचना पर टीम बनाकर दबिश दी गई, जिसमे पार्श्वनाथ मंदिर के पीछे आम के बगीचा के पास शहपुरा से दिनांक 14.3.21 को 8 जुआड़ियों को दबोचा गया जिसमे पुलिस के द्वारा बताए अनुसार इन जुआड़ियों के ऊपर की कार्यवाही, विनोद अग्रवाल, अनिल कुमार गुप्ता, हरिओम केवट, राजकुमार दुबे, राजू उर्फ राजेश अवधिया ,विकास लखेरा,संतोष कुमार साहू, गेंद लाल साहू सभी निवासी शाहपुरा को घेराबंदी कर पकड़ा गया जिनके पास से कुल राशि ₹ 10510 रुपए ,6 मोबाइल व मौके से 10 मोटरसाइकिल मिली जिन्हें विधिवत जप्त किया गया । इस कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका थाना प्रभारी अखिलेश दाहिया, प्रशंसा टाडिया , प्रधान आर विपिन चंद्र, दामोदर राव, प्रदीप मिश्रा, जितेंद्र ,हर्ष शर्मा आर जगपाल, श्याम तिवारी, मनोज, पंकज की रही
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper

No comments:
Post a Comment