रेवांचल टाईम्स :- नैनपुर में कुछ दिनों पहले नगरपालिका द्वारा लोगोंं के आवागमन को आसान बनाने और शहर के लोगों को सुन्दर सड़क की सुविधा दिलाने के लिए पेवर ब्लाॅक का निर्माण किया गया था यह निर्माण सिवनी मंडला नेशनल हाईवे के दोनों तरफ बनाये गये थे। मॉडल शहर बनाने के कयास में शहर के लोगों के लिए मॉडल पावर ब्लाक आफत बन गए हैं। जिसे देखकर यह साफ प्रतीत होता है की किस तरह का गुणवत्ताहीन निर्माण करके जनता के पैसों की आख़िर किस तरह से होली खेली जा रही है ऐसा प्रतीत होता है कि यह निर्माण कार्य ठेकेदार एवं नगर पालिका परिषद की सांठगांठ से किया गया था जिसकी शिकायत नगर के जनमानस और पत्रकारों द्वारा सीएम हेल्पलाइन में भी की गई थी लेकिन आज दिन तक इस गुणवत्ता हीन कार्य में सुधार नहीं किया गया और अब एक बार फिर हाईवे के दोनों तरफ पेवर ब्लॉक का कार्य प्रगति पर है पूर्व में किए गए पेवर ब्लाक का गुणवत्ता हीन निर्माण साफ नजर आ रहा है यह कुछ जगह से डैमेज हो गए हैं, और सड़क की ऊंचाई के लेवल से नीचे की तरफ बैठने लगे हैं वहीं सड़क के किनारे बनाए गए पेवर ब्लॉक का छतिग्रस्त होने का एक कारण यह भी है की यह पेवर ब्लॉक का निर्माण नगर की जनता के पैदल चलने के लिए किया गया है लेकिन यहां दुकानदारों के ग्राहक अपने वाहनों को खड़ा करते हैं जिससे यह पेवर ब्लॉक क्षतिग्रस्त हो रहे हैं।
नगर पालिका परिषद में ऑफलाइन टेंडर का खेल चरम सीमा पर है ऑफलाइन टेंडर की सहायता से मनचाहे ठेकेदार को काम देकर अच्छे कमीशन की लालच में नगर कि जनता की भावनाओं से खिलवाड़ किया जा रहा है एवं नगर की जनता के पैसे की होली खेली जा रही है नगर में कराए गए निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा जा रहा है जो किसी से छुपा नहीं है।
नगर में पेवर ब्लॉक निर्माण को 15 से 20 दिन ही हुए हैं और यह पेवर ब्लॉक सड़क की ऊंचाई के लेवल से नीचे की तरफ बैठने लगे हैं जोकि ठेकेदार की लापरवाही को दर्शा रहे हैं इस गुणवत्ता ही कार्य को जबकि पहले सुधार किया जाना था लेकिन जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करते हुए और जनता की शिकायतों को ताक पर रखते हुए नगर के जनप्रतिनिधि और ठेकेदार की सांठगांठ के चलते आगे का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है जो कि नगर पालिका परिषद की लापरवाही को दर्शाता है लेकिन जनता के द्वारा विरोध करने पर भी नगर पालिका परिषद एवं प्रशासन द्वारा किसी प्रकार की जांच या फिर कड़ी कार्यवाही ठेकेदार पर नहीं की जा रही।
इस संबंध में रेवांचल टाइम्स के पत्रकार शालू अली के द्वारा पूर्व में आवेदन दिया गया था एवं सीएम हेल्पलाइन में भी शिकायत दर्ज कराई गई थी कि इस गुणवत्ता हीन कार्य की उचित जांच करवाई जाए एवं ठेकेदार के बिल का भुगतान तत्काल रोका जाए और ठेकेदार पर कड़ी कार्रवाई की जाए। लेकिन जांच और बिल का भुगतान तत्काल रोका नहीं गया बल्कि पुनः उसी ठेकेदार के द्वारा आगे के कार्य प्रगति पर हो रहा है जोकि पुनः गुणवत्ता हीन कार्य और लापरवाही को दर्शा सकता है क्योंकि पुनः यह कार्य भी उसी तरज में किया जा रहा है जिस तरह पहले किया गया था।


No comments:
Post a Comment