रेवांचल टाइम्स - मंडला कल बीजाडांडी के मानिकसरा मे बरगी बांध लिफ्ट एरिगेशन के तहत सिंचाई हेतु पानी प्रदाय करने के संबंध में जमठार, मानिकसरा, उदयपुर सेक्टर की सयुक्त बैठक का आयोजन किया गया। उक्त बैठक मे निवास क्षेत्र से नर्मदा विकास समिति के अध्यक्ष श्री मंगल सिंह योयाम सहित क्षेत्र के सभी कृषको ने भाग लिया। बैठक मे निर्णय लिया गया कि सभी सेक्टरों मे एक जनजागरण यात्रा निकाला जाएगा और इस यात्रा का समापन 5 अप्रेल 2021 को बीजाडांडी मंगल भवन मे विशाल किसान सभा का आयोजन के रूप में किया जाएगा।सभा के बाद रैली निकाल कर प्रशासन को एक ज्ञापन सौपा जाएगा । बीजाडांडी की उक्त सभा में क्षेत्रीय सांसद एवं इस्पात राज्य मंत्री फगन सिंह कुलस्ते एवं विधायक डॉ अशोक मर्सकोले जी को भी आमंत्रित किया जाएगा। उपस्थित इन सभी जन प्रतिनिधियो से क्षेत्र मे बरगी जलाशय से लिफ्ट कर सिंचाई हेतु पानी की मांग किया जाएगा।
बैठक मे जनजागरण यात्रा करने वास्ते सेक्टर वार जिम्मेदारी दिया गया है। जिसमे मानिकसरा सेक्टर की जिम्मेदारी गोणवाना गड़ंतन्त्र पार्टी के ब्लाक अध्यक्ष मदन लाल वरकड़े एवं जयस अध्यक्ष झाम सिंह टेकाम को दिया गया। जमठार सेक्टर की जिम्मेदारी सुरेश मरावी, बरगी बांध विस्थापित एवं प्रभावित संघ के श्री केहर सिंह मार्को एवं सुखदेव नेताम को दिया गया । विजय पुर बेलखेड़ी सेक्टर की जिम्मेदारी राजेन्द्र पुट्टा एवं उदयपुर सेक्टर की जिम्मेदारी पूर्व सरपंच समई लाल मरावी और सेमू सिंह मरकाम को दिया गया है । ये गठित समिति अपने अपने सेक्टर के सभी गांवों मे जाकर लोगो को जाग्रत करने का काम करेंगे तथा चर्चा कर गांव समिति का गठन व ग्राम सभा से पानी की मांग को लेकर प्रस्ताव करवाने की कार्यवाही करेंगें।ज्ञात हो कि मध्यप्रदेश में 14 बङी,103 मध्यम और 3275 लघु परियोजनाओ के साथ प्रदेश में 20.40 लाख हैक्टेयर की सिंचाई क्षमता उपलब्ध है।मध्यप्रदेश में सर्वाधिक सिंचाई क्षमता दतिया जिले में 66.46 प्रतिशत है और सबसे कम सिंचाई डिंडोरी जिले में मात्र 0.58 प्रतिशत होती है।
बैठक में मानिकसरा के बजारी लाल कुलस्ते, खेरूवारे के सुरेश मरावी, खापा के संतोष मरावी, जमठार के देवलाल मलगाम, निवारि के सुखदेव नेताम, तिनसई के मदनलाल वरकड़े , टिकरिया के समई लाल मरावी, पूर्व सरपंच डुडुवा से सेम सिंह और पिंडरई से जयस अध्यक्ष झाम सिंह टेकाम ,बरगी बांध विस्थापित एवं प्रभावित संघ से शारदा यादव एवं केहर सिंह मार्को आदि क्षेत्रीय कृषको ने भाग लिया ।
भवदीय
बरगी बांध लिफ्ट सिंचाई अभियान
देवलाल मलगाम ,सेवकली बाई मरावी , सुरेश मरावी ,सुखदेव नेताम राजेन्द्र पुट्टा


No comments:
Post a Comment