BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
पेयजल के लिए ग्रामीण जन त्राहि-त्राहि:- संबंधित विभाग व ठेकेदार नहीं दे रहे ध्यान - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, March 22, 2021

पेयजल के लिए ग्रामीण जन त्राहि-त्राहि:- संबंधित विभाग व ठेकेदार नहीं दे रहे ध्यान



 रेवांचल टाइम्स  - सिंगारपुर मंडला जिले के जनपद पंचायत मोहगाँव अंतर्गत ग्राम पंचायत मलवाथर में लगातार पेयजल  की संकट अभी गर्मी के शुरुआत से ही छाया हुआ है। एक ओर ग्राम मलवाथर में नल जल विस्तारीकरण कर लिया गया है परंतु ठेकेदार और  संबंधित विभाग के ध्यान न देने के कारण वार्ड क्रमांक 1,2, 3, 7, 9, 10 व 11 में सप्लाई बंद पड़ी है जिससे  आधी आबादी गांव के ग्रामीणजनों  के लिए पेयजल आपूर्ति नहीं हो पा रही है

 ग्राम पंचायत मलवाथर सरपंच राधे शाह मरावी ने अनेकों बार संबधित विभाग तथा जिला प्रशासन से आवेदन निवेदन के माध्यम से अवगत कराया परंतु पेयजल की समस्याओं का समाधान अभी तक नहीं हो पा रहा है। इसलिए विवश होकर संवैधानिक अधिकारों का उपयोग करते हुए जिला प्रशासन को अल्टीमेटम देकर सीधे संपूर्ण ग्राम वासियों के साथ अनिश्चितकालीन अनशन धरना प्रदर्शन एक अप्रैल से करने जा रहे हैं। ग्रामीणों की समस्याओं को अपने संज्ञान में लेकर सरपंच राधे शाह मरावी डटकर परिस्थितियों का सामना करने तैयार हो चुके हैं ग्राम वासियों का कहना है कि शासन प्रशासन जल्द ही पेयजल की समस्या का निराकरण करावे ताकि हम ग्राम वासियों को इस भीषण गर्मी में पेयजल की समस्या से निजात मिल सके

No comments:

Post a Comment