रेवांचल टाईम्स :- ग्राम मानेगाॅव मैं चल रही श्री मद भागवत महापुराण, क्षैत्रीय धार्मिक जनसमुदाय ले रहे धर्म लाभ
नैनपुर - समीपस्थ ग्राम मानेगाॅव जनपद पंचायत नैनपुर मैं इन दिनों संगीत मय दिव्य श्री मद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन स्थानीय ग्राम की धर्म जागरण सेवा समिति एवं ग्रामीण जन समुदाय के सहयोग से यहाँ पर काली मंदिर प्रांगण मैं साध्वी अनन्त वलल्भा दीदी जी के मुखार बिन्दु से 11 मार्च 2021 से 18 मार्च 2021 तक आरंभ है। गत चतुर्थ दिवस पर श्री मद भागवत सरस प्रवक्ता वलल्भा दीदी ब्रन्दावन धाम ने यहाँ पर उपस्थित विशाल धर्म प्रेमियों को बताया कि भगवान कण कण मैं विराजमान है हमारे मन की जैसी धारणा होती है उसी रूप मैं मेरे कृष्ण हमें दर्शन दे देते है । भगवान धन दौलत एवं माया मोह, सोहरत जैसी य तमाम भोग विलास की वस्तुओं से कोसो दूर रहते हैं, छल - कपट और धन दौलत प्रभु को कभी भी अपनी और आकृषित नहीं करते हैं । भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की लीलाओ का गुण गान करते हुए साध्वी ने बताया कि भगवान कृष्ण का जब जन्म हो रहा था उस समय चारों तरफ भारी धान्धी , तूफान और वर्षा हो रही थी कन्स अपने पहरे दारो को चौकन्ना कर पहरा तीव्र कर दिया था । भगवान का जन्म हुआ और पूरे महल मैं सन्नाटा छा गया । कृष्ण कन्हैया अपने जन्म के साथ लीला और चमत्कार दिखाना आरंभ कर दिये थे । ब्रन्दावन धाम, मथुरा की पवित्र भूमि मैं आज भी भगवान वास करते हैं किन्तु हमारे कृष्ण कन्हैया उन्हीं ने दर्शन देते है जिसका मन पवित्र हो और छल कपट से कोसो दूर हो । धन्य है ये मानव जो आज की पावन कथा श्री मद भागवत महा पुराण को अपने अंतर मन से श्रवण कर रहे। संगीत मय दिव्य श्री मद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ स्थल मानेगाॅव मैं भारी संख्या मैं दूरदराज के ग्रामीण धर्म प्रेमियों का समागम हो रहा है । वहीं स्थानीय ग्राम के नव युवाओं के द्वारा गठित धर्म जागरण समिति के पदाधिकारियों के द्वारा यहाँ पर सम्पूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित कर इस धर्म के कार्य को आगे बढ़ाते हुए सभी क्षैत्रीय जनो को सादर आमंत्रित कर भागवत कथा श्रवण कर अपने जीवन को सारगर्भित बनाने की अपील किये है । पंचम दिवस मैं कथा वाचक वलल्भा दीदी के द्वारा श्री मद भागवत महा पुराण के श्रवण मात्र से हमारा जीवन कैसे धन्य होगा और भगवान के शरण ,दर्शन, मोक्ष जैसी सारगर्भित कथा का वाचन कर धर्म प्रेमियों को लाभान्वित करेंगे ।सत्य की विजय हो धर्म की जय हो , हम सब संस्कारवान बने ,सबके घरों मैं खुशहाली हो इन्हीं उद्देश्यों के साथ ग्राम मानेगाॅव मैं श्री मद भागवत महा पुराण का आयोजन किया गया है ।

No comments:
Post a Comment