BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
ब्रेकिंग न्यूज़... घर के सेप्टिक टैंक में ही गिरने से हुई बच्ची की मौत.... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, March 31, 2021

ब्रेकिंग न्यूज़... घर के सेप्टिक टैंक में ही गिरने से हुई बच्ची की मौत....

 




रेवांचल टाईम्स :- अनहोनी घटना घट कर निकल जाती है पर अपने पीछे सवाल छोड़ जाती है की एक लापरवाही ने उनकी बच्ची की जान ले ली।

  नैनपुर थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत जामगांव जो की मंडला सड़क मार्ग पर है जहा वीरेंद यादव की 18 वर्षीय बच्ची सेप्टिक टैंक में गिर गई और उसकी दुःखद मौत हो गई बताया गया है बच्ची का भाई आकाश घंसौर गया था पिता घर में सोया था। और एक भाई भी कही गया था, मां नैनपुर आई हुई थी। ये बच्ची कैसे घर के ही टैंक में गिर गई किसी को भी नही पता चला जब बच्ची के मोबाइल पर घंटी बजी जब ध्यान गया और अंदाजा लगाया गया की बच्ची गिर न गई हो।जब कुछ लोग टैंक में घुसे और बच्ची को निकाला 108 से बच्ची को हॉस्पिटल लाया गया जहां डॉक्टर ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।नैनपुर पुलिस भी दुखद घटना को देखते हुए मौके पर खबर के बाद गई बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।।बताया गया है बच्ची दो भाई में अकेली बहन थी। वही जानकारी की सूचना पुलिस को दी गई।

No comments:

Post a Comment