रेवांचल टाईम्स :- जिले में रोजाना नये नये कोरोना के केस सामने आ रहे है और दिन व दिन लोग लापरवाह होते जा रहै है न मास्क न ही शोशल डिसटेंस लोग लगातार कोरोना वायरस से संक्रमित हो रहे हैं और रोज इनकी सख्य बढ़ रही है वही रिपोर्ट के मुताबिक 40 से 50 लोगों पॉजीटिव निकल रहै है। इसके बावजूद सोशल डिस्टेंसिंग के नियम और मास्क के प्रति लोगों में गंभीरता नहीं दिख रही है। बाजारों में ऐसे भीड़ उमड़ रही है, जैसे कोरोना वायरस का संक्रमण खत्म हो गया है। मंगलवार को शहर में कोरोना वायरस के उपायों के प्रति लोगों की गंभीरता देखने निकली तो ज्यादातर लोग घोर लापरवाही बरतते हुए नजर आए।
वहीं, आज नगर में सब्जी व्यापारी की मत्र्तियो हो गई जिसको लेकर नगर में चर्चा का विषय बनाया हुआ था कि कैसे क्यों कि उसकी जांच रिपोर्ट नही आई थी खबर बनाने तक
पुलिस और प्रशासन की ओर से भी मास्क न पहनने वालों और सोशल डिस्टेंसिंग का नियम न मानने वालों को लेकर कहीं सख्ती बरतते हुए नहीं देखा गया।
सब्जी मंडी दोपहर 12:30 बजे
बाजारों में जमकर भीड़ लग रहा है। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का भी जमकर उल्लंघन हो रहा है। कई जगह तो पैदल चल रहे लोगों को भी कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सब्जी मंडी, बाजार चौक,बस स्टॉप, तहसील परिसर, अमरवाड़ा चौक सहित अन्य इलाकों में एक साथ बाइक तथा अन्य वाहनों के आने से स्थिति बदतर हो जा रही है। आलम यह है कि मास्क तो आधे से ज्यादा चेहरों से गायब दिखा और सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन नदारत नजर आया ।
बाजार में व्यवस्थाएं तार-तार
दोपहर से लेकर शाम के समय तक में लोगों की खरीदारी करने के लिए भारी भीड़ उमड़ी रही। मानो कह रहे हो कि भाड़ में जाए कोरोना। नगर के बाजार चौक ओर मैन रोड के दुकान दर क्षेत्र की अधिकतर दुकानों पर लोगों की भीड़ उमड़ी रही। चाय, चाट से लेकर तहसील परिसर तक भीड़ की शक्ल में युवाओं की आवाजाही जारी रही। बस स्टैंड से लेकर चमन घाटी तक बीच दोनों साइड की दुकानों पर कहीं भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन देखा ही नही जा रहा दिखा।
पुलिस जरूर चेकिंग को लेकर सड़क पर सतर्क थी लेकिन दुकानों पर भीड़ नियंत्रण में असफल साबित हो रहा है। प्रशासन
सोशल डिस्टेंस और मास्क लगाना भूले
लॉकडाउन के बाद छूट मिली तो अब लोग सोशल डिस्टेंस और मास्क लगाना भूलने लगे हैं। किसी को परवाह ही नहीं कि कोरोना जैसी महामारी से पूरा देश कैसे लड़ रहा है। बढ़ते मरीजों के बाद भी लोग सबक नहीं ले रहे हैं। नगर से लगे गांव में रोजाना पेशेंट का आना जाना बाजार में न दुकानदार और न ही ग्राहक मास्क लगा रहे हैं। नगर के बैंक में लगी लोगों की कतार में देखा गया कि वहां पर सोशल डिस्टेंस का कोई पालन नहीं किया जा रहा था। नगर की होटल में कई परिवार बिना मास्क लगाए सोशल डिस्टेंस का पालन ना करते हुए हुई दिखाई देने लगे हैं। बाजार की तो बात ही अलग है। चाय ओर पान ठेलो पर दुकान पर भी सोशल डिस्टेंस को भूलकर चर्चा में मशगूल रहे।
सोशल डिस्टेंसिंग नदारद, बिना मास्क निकल रहे लोग
अब ये माना जाए कि जो हो न हो राम जाने


No comments:
Post a Comment