BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
अखंड भ्रष्टाचार में डूबी है खैरा पलारी की पंचायत जिम्मेदार दी भ्रष्टाचार करने की मौन सहमति - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, March 3, 2021

अखंड भ्रष्टाचार में डूबी है खैरा पलारी की पंचायत जिम्मेदार दी भ्रष्टाचार करने की मौन सहमति



रेवांचल टाइम्स - आज भृष्ट और भ्रष्टाचार मिटाने के लिए सरकार अनेक अनेक प्रकार की कोशिश की जा रही है पर भृष्ट और भ्रष्टाचार हावी होता नजर आ रहा है। सूत्रों से जानकारी के अनुसार सिवनी जिला  के अंतर्गत आने वाली जनपद पंचायत केवलारी के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत खैरा पलारी का है। जहां सरपंच सचिव ने अपने पद का दुरुपयोग कर भ्रष्टाचार की चरम सीमा पार कर चुके हैं । शासन को पहुंचा रहे हैं। आर्थिक क्षति नहीं है किसी का डर .....


 सीसी सड़क निर्माण कार्यों में की गई अनियमितता तथा शासन को पहुंचाई आर्थिक क्षति


           प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत की वेबसाइट पंचायत दर्पण पर विवरण है कि आंतरिक पथ निर्माण कार्य कंक्रीट कहानी मार्ग से रामेश्वर जायसवाल के मकान की ओर रोड निर्माण कार्य किया गया है।26/01/2016 को स्वीकृत राशि 889600 / है। जिसमें मटेरियल भुगतान 709000 /किया तथा लेबर भुगतान 110000 /किया है ।कुल मिलाकर₹ 819000 /का भुगतान किया है.....


इसी उपरांत इसी रोड का विवरण पंचायत की वेबसाइट पर एक बार और पुनः अंकित हो रहा है । कहानी रोड से रामेश्वर जयसवाल के मकान की ओर तथा इसकी स्वीकृत दिनांक 19 -08-2017 का विवरण पंचायत की वेबसाइट पर अंकित है। जिसकी कुल राशि ₹819000 का भुगतान किया गया है। जो कि संदेह प्रदाय है । एक रोड को दो बार पास करा कर राशि का गबन किया गया है। जो की शासन को आर्थिक क्षति एवं अपराध की श्रेणी में आता है।


अब सवाल यह उठता है कि.......


अधिकारियों का सुस्त रवैया के चलते पंचायत का भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है।

        या कहा जा सकता है कि सरपँच सचिव और जिम्मेदार अधिकारियों की नजर अंदाजगी एवं सुस्त रवैया के चलते सचिव सरपंच ने अपने निजी स्वार्थ के चलते अपने करीबियों और अपने चहेतों को फायदा के साथ साथ अपनी जेब भी भरी है । और शासन को आर्थिक क्षति पहुँचा रहे है और जाबब दार हाथ मे हाथ धरे बैठे है वही कुछ जिम्मेदार ग्रामीण और मीडिया ने इस भ्रस्ट और भ्रष्टाचार में लिप्त लोगो की जानकारी कलेक्टर सिवनी और मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिवनी को लिखित शिकायत की है।

                 अब देखना यह बाकी है कि आखिर की गई शिकायत में क्या कार्यवाही होती है या फिर कार्यालय में  पड़ी पड़ी घुल खाती नजर आयेगी।

रेवांचल टाईम्स से अखिलेश बंदेवार की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment