रेवांचल टाईम्स :- प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व पुलिस विभाग के आला अधिकारी जुआ शराब व सट्टे पर पूरी तरह से रोक लगाने के लिए आए दिन अपने अधीनस्थ अधिकारियों की पेंच कसते रहते हैं। अधिकारी अपनी मन मर्जी के मुताबिक ही काम करना पसंद करते हैं। नैनपुर में अवैध कारोबार दिन दूना रात चौगुना फल-फूल रहा है और यहां पर उच्चधिकारियों के आदेश जरा भी असर नहीं दिखलाई पड़ रहे है। नगर व क्षेत्र में जमकर लगभग प्रत्येक वार्ड में एवं नगर के मुख्य चौराहों में शराब की बिक्री तो हो ही रही है तथा नगर के निवारी चौगड्डा बिजली ऑफिस के सामने, पीपल चौराहा वार्ड नंबर 9, सुजीत लाज के सामने एवं बुधवारी बाजार में, खाईवाल के अड्डे भी चल रहे हैं।
नगर के कुछ क्षेत्र में चलने वाले अवैध सट्टे के व्यापार ने तो कीर्तिमान स्थापित किया है। मगर पुलिस को एक भी खाईवाल पकड़ने को नहीं मिलता है। नगर में अवैध शराब की बिक्री का तो यह आलम है कि आबकारी विभाग और नैनपुर पुलिस की नाक के नीचे बिक रही है। नगर के मुख्य चौराहा और लगभग प्रत्येक वार्ड में शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है। अधिकारी रोजाना देखते हुए अपनी आंख मूंदकर इस रास्ते से चुपचाप गुजर जाते हैं। सट्टा खाईवालों के अड्डे खुलेआम नगर में मुख्य जगह पर चलाए जा रहे हैं। जिसमें खाईवालों को नगर प्रशासन का पूरा संरक्षण प्राप्त हो रहा है। खाई वालों के गुर्गों को पुलिस द्वारा न पकड़ने की गारंटी से लेकर पूरा संरक्षण देने की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। यही वजह है कि नैनपुर नगर में कुछ जगह सट्टा खाईवाल ने एक बड़ा व्यापार का रुप ले लिया है। इसमें कई प्रभावशाली लोग शामिल बताए जा रहे हैं जो कि समाज में अपने आप को एक प्रतिष्ठित व्यापारी के रूप में दिखावा करते हैं लेकिन कम समय में ज्यादा पैसा कमाने में यह किसी से कम नहीं है। सब कुछ देखते हुए भी नगर पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। जिसका बुरा प्रभाव क्षेत्र में देखने को मिल रहा है। कई गरीब परिवार की भेंट चढ़ गए हैं। चोरी सहित आदि अपराधों को बढ़ावा मिल रहा है तथा ओने पौने दामों में सटोरिए घर मकान सहित आदि सामान सूदखोरों के पास पहुंच गए हैं। नैनपुर नगर मैं इन दिनों अवैध शराब प्रत्येक वार्ड में धड़ल्ले से बिकवाई जा रही है नैनपुर नगर अवैध शराब की बिक्री का केंद्र बन गया है।
नगर में इन दिनों नगर की कुछ मुख्य जगहों पर सट्टा एवं अवैध शराब का कारोबार दिन रात फल -फूल रहा है। जिस कारण नगर में शांति व्यवस्था भंग पड़ी है। नगर के नागरिकों का कहना है कि स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा उक्त कारोबार को करने वाले व्यक्तियों को संरक्षण देकर सरेआम उक्त व्यापार को चलवाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार नगर के कुछ मुख्य स्थान जैसे वार्ड नंबर 9 पीपल चौक, निवारी बिजली ऑफिस के सामने, सिवनी फाटक सुजीत लाज के सामने, बुधवारी बाजार में लगभग दो से तीन जगह सरेआम सटोरियों को सट्टा लगाते देखा जा सकता है। वहीं नगर में पुलिस प्रशासन एवं आबकारी विभाग की नाक के नीचे सरेआम अवैध शराब का कारोबार लगभग प्रत्येक वार्ड में किया जा रहा है। जिस कारण से महिलाओं एवं नागरिकों का सड़कों से निकलना मुश्किल हो गया है। नगर की जनता का आरोप है कि नगर में स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा लेन-देन कर सरेआम अवैध शराब का कारोबार चल रहा है। यदि इसे शीघ्र बंद न कराया गया तो निश्चित ही नगर में क्राइम बढ़ेगा और लोगों की परेशानियां बढ़ेंगी।
नगर में इन दिनों नगर की कुछ मुख्य सट्टा खाईवाल का काम जोरो पर है। नगर में दिनों दिन पनपते इस गोरखधंधे के पीछे लोग पुलिस की कार्यप्रणाली को दोषी ठहरा रहे है।लोगो का आरोप है कि नगर में गली मोहल्ले तथा सार्वजनिक स्थानों पर खुलेआम चल रही अवैध शराब की दुकान से न केवल नगर का माहौल खराब हो रहा है।बल्कि नगर के युवा पीढ़ी इससे नशे की लत में पड़कर अपने जीवन को बर्बाद कर रहे है। ऐसा नही है कि नगर की पुलिस को इस काले कारनामे के बारे में पता न हो जानकारी न हो जानकारी होने के बावजूद इस गोरखधंधे को चलाने वाले पर कार्यवाही नही की जा रही है।
इन स्थानों पर लिखी जाती है सट्टा पट्टी और बिकती है अवैध शराब
नगर में रहने वाले कुछ व्यक्तियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि नगर पालिका नैनपुर के कुछ मुख्य जगह में सट्टा पट्टी लिखी जाती है जिसमे नगर के निवारी चौगड्डा में बिजली ऑफिस के सामने पान ठेले में, सुजीत लाज के सामने पान ठेले में, वार्ड नंबर 9 पीपल चौक में, एवं बुधवारी बाजार नैनपुर में सट्टा पट्टी लिखी जाती है,
इनके साथ साथ नगर के लगभग प्रत्येक वार्ड मैं अवैध शराब की बिक्री नगर के ठेकेदार द्वारा धड़ल्ले से फुटकर दुकानों में की जा रही है इससे यही प्रतीत होता है कि सरेआम पुलिस की मिली भगत से नगर के कुछ मुख्य स्थान में सट्टा एवं अवैध शराब का कारोबार जोर शोर से किया जा रहा है।
लेकिन अफसोस होता है इस बात का की नगर के इस समय पार्षद से लेकर प्रधानमंत्री तक बीजेपी की सरकार है, और प्रदेश के मुखिया ने यह ऐलान किया है कि मध्यप्रदेश में नशा मुक्ति अभियान चलाया जाएगा और नशा युक्त मध्यप्रदेश किया जाएगा लेकिन इनकी पार्टी के प्रत्याशी नगर में प्रतिनिधि के रूप में विराजमान है उसके बाद भी नगर में अवैध कार्य चरम सीमा पर है ना जाने कब नैनपुर नगर को इन अवैध कार्यों से निजात मिलेगी।


No comments:
Post a Comment