BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
ब्रेकिंग न्यूज़.. एएसआई पर लगे गंभीर आरोप शिकायतकर्ता पहुंचे एसपी कार्यालय - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, March 2, 2021

ब्रेकिंग न्यूज़.. एएसआई पर लगे गंभीर आरोप शिकायतकर्ता पहुंचे एसपी कार्यालय

 





रेवांचल टाइम्स .. जिले के गड़ा सरई थाना अंतर्गत घोपत बंजर टोला निवासी महिला ने थाना में पदस्थ एक एएसआई पर शराब का फर्जी प्रकरण बनाने का आरोप लगाकर सोमवार को पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है शिकायतकर्ता अनीता बाई बबलू सिंह तेकाम ने बताया कि बंजर टोला में जुला बाई पति स्वर्गीय कंधे सिंह गौड़ की हत्या उसी के लड़के विजय कुमार ने उनके सामने सरेआम रोड में की थी घटना को टोला के कई लोगों ने देखा था इसी घटना की सच्चाई उन्होंने उजागर की है महिला ने आरोप लगाया कि इस घटना को लेकर आरोपित के कहने पर एएसआई मनमोहन सिंह दिन डूबने के बाद लगभग 6:30 बजे उनके घर पहुंचे और बगैर जांच वह बिना सबूत और बिना प्रमाण के फर्जी शराब बनाने का प्रकरण दर्ज किया महिला ने आरोप लगाया कि उसे 6 हजार रुपए  की मांग की जा रही है महिला ने बताया कि वहां मजदूरी कर जीवन यापन कर रही है इतना पैसा वहां कहां से लाएगी महिला ने बताया कि उसकी गलती सिर्फ इतनी है कि बंजर टोला में महिला की मौत को मिर्गी की बीमारी बताकर पंचनामा तैयार कर साधारण मृत्यु बताकर सब दफनाए जाने वाला था जिसकी सच्चाई उसने उजागर कर दी महिला ने कार्रवाई की मांग की है इस संबंध में एसपी संजय सिंह का कहना है कि गाड़ा सरई में एएसआई मनमोहन सिंह पदस्थ है उनके खिलाफ शिकायत आई है महिला ने पुलिस अधीक्षक से जांच की मांग करते हुए संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है?



रेवांचल टाइम्स से प्रमोद पड़वार की खास रिपोर्ट तक के साथ

No comments:

Post a Comment