रेवांचल टाइम्स.. डिंडोरी जिले के होनहार एवं युवा भाजपा नेता अवध राज बिलैया को डिंडोरी संगठन के लिए खेल युवा कल्याण मंत्रालय दिल्ली का महानिदेशक प्रतिनिधि बनाया गया है अवध बिलैया नेशनल यूथ वॉलेंटियर के रूप में जिले में विभिन्न गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ प्रति भावना युवाओं को मंच उपलब्ध कराएंगे नेहरू युवा केंद्र के ज्वाइंट डायरेक्टर एसपी पटनायक की ओर से जारी पत्र के अनुसार नेहरू युवा केंद्र ने भारत के विभिन्न प्रदेशों की जिलों में नेशनल वॉलिंटियर नियुक्त किए हैं ताकि जिला स्तर पर प्रतिभाओं को तलाश और तलाश कर बड़े मंच प्रदान किए जा सके जानकारी के मुताबिक अवध राज बिलैया वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी डिंडोरी जिले के कोषाध्यक्ष है वहां भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं वहां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा और भाजयुमो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ अभिलाष पांडे के काफी अजीज भी है अवध राज बिलैया को यहां जिम्मेदारी मिलने पर जिले के भाजपा कार्यकर्ता एवं जिले के गणमान्य नागरिकों एवं पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दी
रेवांचल टाइम्स से प्रमोद पड़वार की खास रिपोर्ट सच के साथ

No comments:
Post a Comment