रेवांचल टाइम्स : दिनांक 2 मार्च को शास.उच्च.माध्य.विद्यालय गंगेरुआ के छात्र/छात्राओं व शिक्षकों का दल जिसमे मुख्यरूप से प्रिंस ठाकुर,पूजा शाक्य, अनिल कुमार राहंगडाले सहित 24 बच्चों का दल संस्था प्रमुख जी.पी.अग्रवाल के मार्गदर्शन पर कृषि विज्ञान केंद्र सिवनी पहुँचा जहाँ पर कृषि विज्ञान केंद्र सिवनी के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं डॉ.एन. के.सिंह के मार्गदर्शन में छात्र/छात्राओं के भ्रमण दल के समक्ष जी.के.राणा द्वारा कृषि की उन्नत तकनीक,कृषि उद्यमिता कौशल उन्नयन,विभिन्न फसलों की उन्नतशील प्रजातियों, फसलों में लगने वाली किट व्याधियां एवं उनके उपचार,पोषण वाटिका एवं इसके महत्व ,मशरूम उत्पादन,फल एवं सब्जियों के परीक्षण तथा पशुपालन में उपयुक्त वर्ष भर हरे चारे की उपलब्धता हेतु संकर नेपियर घास ,अजोला उत्पादन तथा सन्तुलित आहार प्रदान करने के लिए छात्र एवं छात्राओं को विस्तार से बताया गया।
दुग्ध उत्पादन हेतु उन्नत नस्लो के पशुओं का चयन एवं केंचुआ खाद उत्पादन तकनीक विषयो पर प्राशिक्षित किया गया।
भ्रमण में सम्मलित छात्र/छात्राओं द्वारा सक्रियता से भाग लेकर विभिन्न सवाल जवाब किया गया जिसका सटीकता एवं सही ढंग से सिवनी केंद्र के वैज्ञानिकों द्वारा जवाब दिया गया।केंद्र में मुख्य रूप से तकनीकी पार्क ,अमरूद उद्यान एवं विभिन इकाइयों से सीख लेकर नये स्टार्टअप शुरू करने तथा इसे उद्यमिता विकास से जोड़कर आत्मनिर्भर बनने हेतु सुझाव दिए गए।
रेवांचल टाइम्स से मुकेश जायसवाल की रिपोर्ट


No comments:
Post a Comment