रेवांचल टाइम्स - पूरा मामला जनपद पंचायत सिवनी के अंतर्गत आने वाली एक ग्राम पंचायत डोकाररांजी का है । जहां विकास कार्यों के लिए दृढ़ संकल्पित रहे हैं अमित राय अभी पंचायत द्वारा नया मुक्तिधाम का निर्माण किया गया है ।जो अति ही सुंदर एवं मनमोहक स्थापित हो रहा है। सरपंच के अथक प्रयासों से विकास कार्यों में कायाकल्प एवं अनेक प्रभावशाली मनमोहक कार्यों को करते हुए अपने कार्यों को स्थापित किए है। जो एक सराहनीय कार्य है ।एवं पंचायत एवं पंचायत के सरपंच अमित राय के सराहनीय कार्य करते हुए जिले में चर्चा का विषय बने हुए हैं। जिसके चलते पंचायत के विभिन्न कार्यों को देखते हुए पूर्व मैं पंचायत को आईएसओ( ISo )प्रमाण पत्र से जिला मुख्यालय मैं सम्मानित किया गया है।
इस संबंध में इनका कहना है कि......
मैंने अथक प्रयासों से मुक्तिधाम का नया सौंदर्य करण किया है जो स्थापित है। साथ ही मुक्तिधाम में मैंने 210 पेड़ जाम के एवं विभिन्न पौधों का सुंदरीकरण किया है ।जिससे मुक्तिधाम अत्यंत मनमोहक एवं सुंदर नजर आ रहा है।
अमित राय सरपंच डोकाररांजी पंचायत
अखिलेश बंदेवार के साथ रेवांचल टाइम्स की एक रिपोर्ट



No comments:
Post a Comment