रेवांचल टाईम्स :- बिछिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सिझोरा बाजार से एक बाइक चोरी हुई थी जिसकी जानकारी बिछिया थाना में दर्ज कराई गई थी इसी के आधार पर बिछिया पुलिस द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए पूछताछ की गई पूछताछ के दौरान मनोज कुमार अहीरवाल निवासी डुगरा बिछिया फूल सिंह उड़के निवासी मोका देवरी घुघरी ओर दो आरोपी सन्नी सिंह, राजू भांडे निवासी भिलाई छत्तीसगढ़ को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 6 वाईक और 1 एक्टिवा बरामद की गई जो सभी बाइक छत्तीसगढ़ पासिंग की है जो भिलाई छत्तीसगढ़ से चोरी की गई थी वही चोरों ने यह भी कबूल किया कि मध्य प्रदेश क्षेत्र की वाईक को छत्तीसगढ़ में ले जाकर बेचते थे और छत्तीसगढ़ से चोरी हुई बाइक मध्य प्रदेश क्षेत्र मे बेचा करते थे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper

No comments:
Post a Comment