BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जिला अस्पताल को एम्बुलेंस की मिली सौगात, कलेक्टर ने किया अवलोकन - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, March 6, 2021

जिला अस्पताल को एम्बुलेंस की मिली सौगात, कलेक्टर ने किया अवलोकन

 



रेवांचल टाईम्स :- कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डाॅ. सतेन्द्र सिंह ने आज खनिज मद से कुशाभाऊ ठाकरे जिला अस्पताल शहडोल को प्राप्त एडवासं लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस  का अवलोकन किया।  अवलोकन के दौरान  कलेक्टर ने  एडवांस लाइफ सपोर्ट एम्बेलेंस में लगे वेंटिलेंटर, आक्सीजन सिलेण्डर सहित अन्य सुविधाओ के बारे में जानकारी प्राप्त की।  


कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान एम्बुलेंस में रेडीयम, मोबाईल नं. तथा एम्बुलेंस में जिला अस्पताल का नाम लिखवाने के निर्देश सिविल सर्जन डाॅ0 जीएस परिहार को दिए तथा जिला अस्पताल में पुरानी एम्बुलेंसो को सुधारवाकर चालू करने के भी निर्देश दिए।


 कलेक्टर ने कहा कि एडवांस लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस का उपयोग प्राईवेट व्यक्ति भी शुल्क के साथ मरीजो को रेफर करने के लिए उपयोग कर सकता है। उन्होने एम्बुलेंस चालक वाहन चलाने के संबंध में जानकारी ली तथा निर्देश दिए कि ड्राइवर को ड्रेस दिलाने के लिए भी कहा और ड्राइवर को एम्बुलेंस को सुरक्षित चलाने के भी निर्देश दिए। 


 इस मौके पर सिविल सर्जन डाॅ. जीएस परिहार, जिला आबकारी अधिकारी श्री सुरेश राजौरे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment