रेवांचल टाईम्स :- जिला पुलिस अधीक्षक विवेक अग्रवाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव उईके के निर्देशन में थाना प्रभारी मोहखेड़ महेंद्र मिश्रा को बेहतरीन गुप्तचर और तगड़े सूचना तंत्र से मिली जानकारी के आधार पर उन्होंने अपना एक धरपकड़ दल सक्रिय कर उचित दिशानिर्देश के साथ समीपस्थ के महाराष्ट्र प्रदेश नागपुर के कलमेश्वर भेजा।
जिस दल ने थाना मोहखेड़ के अपराध क्रमांक 174 /2008 धारा 353. 294 धारा के दा,प्रकरण क्रमांक 2573 /2008 के गत 12 वर्षों से फरार ₹ 7000 के इनामी फरार चल रहे एक आरोपी जिसका संबंधित न्यायालय ने स्थायी वारंट जारी कर रखी थी जिसका न्यायालय को प्रकरण के निकाल के लिए नितांत जरूरत थी।
इस धरपकड़ दल ने बड़ी हिकमत अमली से आरोपी बेनी प्रसाद पिता फागुलाल बट्टी ग्राम लोहंगी थाना मोहखेड को महाराष्ट्र नागपुर के कलमेश्वर से गिरफ्तार कर लिया।
ज्ञातव्य हो इस फरार वारंटी पर जिला पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा ने ₹ 7000 का इनाम घोषित कर रखा था।
इस धरपकड़ दल में सहायक उपनिरीक्षक राजेश कवरेती नवपदौन्नत प्रधान आरक्षक रामदयाल (486) आरक्षक संजीव टेकाम (557) शामिल थे गिरप्त वारंटी को आज संबंधित न्यायालय पेश किया जाएगा।

No comments:
Post a Comment