रेवांचल टाईम्स :- नैनपुर देश में फिर से कोरोना संक्रमण बढ़ते हुए नजर आ रहा है और कोरोना संक्रमण के चलते हुए कई शहरों में लॉकडाउन की स्थिति भी बन गई है शासन-प्रशासन वही लोगों को कोविड 19 कोरोना के टीकाकरण के लिए भी बार-बार अपील कर रही है नगर पालिका के द्वारा हर वार्ड में एलाउंसमेंट के जरिए लोगों को टीकाकरण के लिए जागरूक भी किया जा रहा है साथ ही समय समय पर टीकाकरण का कार्यक्रम भी जारी रखा गया है देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए शासन प्रशासन के द्वारा नैनपुर नगर के सभी दुकानदारों को हिदायत दी गई थी वह आने वाले ग्राहकों को सोशल डिस्टेंस और मास्क लगाने की हिदायत दे और खुद भी मास्क का प्रयोग करें इसी के चलते नगर पालिका परिषद के द्वारा आज संपूर्ण बाजार में सभी दुकानदारों के दुकान के सामने सर्कल बनाए गए और दुकानदार को बताया गया कि दुकान में खरीदी करने आने वाले ग्राहकों को सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए सामग्री लेने के लिए कहे साथ ही शासन प्रशासन द्वारा यह भी हिदायत दी गई कि दुकान में ज्यादा भीड़ ना लगाएं और सावधानी पूर्वक अपना कार्य करें

No comments:
Post a Comment