BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
खबर और शिकायत का हुआ असर नैनपुर वार्ड नंबर 14 में अतिक्रमणकारियों पर राजस्व विभाग ने कसा शिकंजा - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, March 17, 2021

खबर और शिकायत का हुआ असर नैनपुर वार्ड नंबर 14 में अतिक्रमणकारियों पर राजस्व विभाग ने कसा शिकंजा




रेवांचल टाइम्स:- नैनपुर तहसील के वार्ड क्रमांक 14 में शासकीय भूमि अतिक्रमणकारियों कि गिरफ्त में आ चुकी थी। इस भूमि का सरकार द्वारा विशेष उपयोग किया जा सकता था जिसमें केंद्रीय विद्यालय,स्टेडियम,या फिर किसी प्रकार का शासकीय कार्यालय बनाए जा सकते हैं।  लेकिन इन शासकीय भूमि पर कुछ दिनों से अतिक्रमण कर अतिक्रमणकारियों द्वारा अपने भवन बनाए जा रहे हैं। जिसकी ओर प्रशासन के किसी भी अधिकारी का ध्यान ना होकर उल्टी नपं बिजली विभाग अतिक्रमणकारियों की जमीन पर पानी, बिजली, शौचालय एवं रोड सुविधा उपलब्ध करा रही थी जो आश्चर्य की बात है। क्योंकि यह भूमि शासकीय है जिस पर दबंग व राजनीतिक प्रभाव शाली लोगों ने अतिक्रमण किया था। जिसमें कई भूमाफिया तथा प्रभावशाली लोग शामिल हैं। इनके आगे प्रशासनिक अधिकारी भी ज्यादा कोई कार्रवाई नहीं कर पा रहे थे। 


                  नगर हित के लिए अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई होना अति आवश्यक था नगर  रेवांचल टाइम्स के पत्रकार शालू अली द्वारा 7 फरवरी को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में अतिक्रमणकारियों की शिकायत दर्ज कराई गई थी जिसका असर कल नगर में देखने को मिला जिला कलेक्टर हर्षिका सिंह, और नैनपुर नगर एसडीएम के सख्त आदेश पर नगर के तहसीलदार शांतिलाल विश्नोई द्वारा वार्ड नंबर 14 में स्थित सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर रहे अतिक्रमणकारियों पर शिकंजा कसा गया और अवैध निर्माण को ढहाया गया।


सामुदायिक 100 बिस्तर अस्पताल बनने की वजह से अतिक्रमण कारी अवैध कब्जा कर शासकीय भूमि पर पक्का निर्माण कर रहे थे जिससे भविष्य में ,भोजनालय, दवाई दुकान,  लॉज इत्यादि संचालित किया जा सकता है। शासकीय जमीन पर किए जा रहे अंधाधुंध अवैध कब्जा की ओर जल्द ही अधिकारियों का ध्यान नहीं जाता तो इनका अस्तित्व खतरे में पड़ जाता। इसलिए अधिकारियों से नगर के लोगों और पत्रकार शालू अली ने अवैध कब्जा हटाए जाने की मांग मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में की थी। जिसमें राजस्व विभाग द्वारा कल कार्रवाई देखने को मिली।


मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के भी सख्त निर्देश हैं की "अवैध निर्माण करने वाले सावधान हो जाएं वरना जमीन के अंदर तक गाड़ दूंगा" मुख्यमंत्री जी की इस चेतावनी का असर नैनपुर नगर के भू माफियाओं पर होता दिखाई दे रहा है और प्रशासन इस ओर अब  पूरा ध्यान दे रहा है जिससे भूमाफिया के मंसूबों पर पानी फिरता दिखाई दे रहा है।


नैनपुर नगर परिषद वार्ड नंबर 14 क्षेत्र में सैकड़ों भवन शासकीय जमीन पर बन गए थे जिनकी कोई स्वीकृति या निर्माण की मंजूरी नहीं थी जो गलत था अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई होना अति आवश्यक था।

अतिक्रमणों के खिलाफ कलेक्टर हर्षिका सिंह एवं एसडीएम के निर्देश पर तहसीलदार शांतिलाल विश्नोई नें अभियान चलाकर अतिक्रमणकारियों के अतिक्रमण को हटाया। जिससे शिकायतकर्ता को संतुष्टि मिली और नगर की जनता ने इस कार्य की प्रशंसा करते हुए सराहना की है।

भारतीय वायुसेना का मिग-21 फाइटर जेट क्रैश, हादसे में ग्रुप कैप्टन शहीद

No comments:

Post a Comment