BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
श्रीमद्भागवत कथा के समापन पर हुआ हवन यज्ञ एवं भंडारा - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, March 18, 2021

श्रीमद्भागवत कथा के समापन पर हुआ हवन यज्ञ एवं भंडारा



रेवांचल टाइम्स - निवास क्षेत्र के ग्राम बिझौली में  आयोजित श्रीमद्भागवत कथा सत्संग के समापन पर गुरुवार को कथास्थल पर हवन यज्ञ और भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें श्रद्धालुओं ने पहले हवन यज्ञ में आहुति डाली और फिर भोजन प्रसाद ग्रहण कर पुण्य कमाया। कथा व्यास उदय प्रकाश पांडेय जी ने 7 दिन तक चली कथा में भक्तों को श्रीमद भागवत कथा की महिमा बताई। उन्होंने लोगों से भक्ति मार्ग से जुड़ने और सत्कर्म करने को कहा। गुरूवार  को यज्ञाचार्य रमाकांत जी महाराज ने कहा कि हवन-यज्ञ से वातावरण एवं वायुमंडल शुद्ध होने के साथ-साथ व्यक्ति को आत्मिक बल मिलता है। व्यक्ति में धार्मिक आस्था जागृत होती है। दुर्गुणों की बजाय सद्गुणों के द्वार खुलते हैं। यज्ञ से देवता प्रसन्ना होकर मनवांछित फल प्रदान करते हैं। उन्होंने बताया कि भागवत कथा के श्रवण से व्यक्ति भव सागर से पार हो जाता है। श्रीमद भागवत से जीव में भक्ति, ज्ञान एवं वैराग्य के भाव उत्पन्न होते हैं। इसके श्रवण मात्र से व्यक्ति के पाप पुण्य में बदल जाते हैं। विचारों में बदलाव होने पर व्यक्ति के आचरण में भी स्वयं बदलाव हो जाता है। कथावाचक ने भंडारे के प्रसाद का भी वर्णन किया। इस दौरान समिति में कथावाचक, यज्ञाचार्य एवं सहयोगी पंडित जी रामेश्वर प्रसाद पांडे जी की भी तिलक बंदन कर विदाई भेंट की समापन पर समिति ने सभी का आभार व्यक्त किया 





  रेवांचल टाइम्स निवास से देवेन्द्र चौधरी की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment